5
(2)

भागलपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल स्वस्थ हैं, उन्हें कोई मानसिक समस्या नहीं है।

गोपाल मंडल ने कहा, “मुख्यमंत्री ने हाल ही में दांतों की सफाई करवाई है, जिससे उनके बोलने के ढंग में थोड़ी तब्दीली हो गई है। लेकिन इसे मानसिक स्थिति से जोड़ना गलत है। वह पूरी तरह से सामान्य और सक्रिय हैं।”

चुटकी लेते हुए मंडल ने कहा, “भूलने की बीमारी तो मुझे हो गई है, मुख्यमंत्री को नहीं।”

विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि निशांत जदयू में शामिल हों। अगर वह पार्टी में नहीं आते हैं तो कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बन जाएगी। कोई राजद में जाएगा, कोई भाजपा में, कोई लोजपा (पारस) में चला जाएगा।”

गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि जैसे नीतीश कुमार एक शिक्षित इंजीनियर हैं, वैसे ही उनके बेटे निशांत कुमार भी पढ़े-लिखे इंजीनियर हैं।

अपने बयान के अंत में उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा, “लोग कहते हैं कि मैं गांजा पीता हूं, लेकिन किसी ने देखा क्या? इतना सुंदर और संतुलित बयान गांजा पीकर कोई दे सकता है क्या?”

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: