0
(0)

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनसर गांव में बिहार सरकार की जमीन पर अतिक्रमण से जुड़े मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। गांव के किसान धन्नजय कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, अखलेश कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह द्वारा पदाधिकारियों को दिए गए लिखित आवेदन के आलोक में प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश पर प्रभारी अंचल अधिकारी शालिनी कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

प्रशासनिक टीम ने स्थल पर पहुंचकर जमीन की नापी कराई। नापी के उपरांत विपक्षी पक्ष पुनम देवी एवं सोनू कुमार सिंह तथा मिठ्ठू सिंह (पिता—कुंज बिहारी सिंह) को सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मनोज कुमार सिंह का कहना है कि संबंधित लोग उनकी निजी भूमि पर भी जबरन दीवार निर्माण करने का प्रयास कर रहे थे, जिसको लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर निजी भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। 112 पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए फिलहाल दीवार निर्माण कार्य पर रोक लगवा दी है। प्रशासन पूरे मामले की निगरानी कर रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: