


नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नवगछिया नगर परिषद स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में आज मंगलवार, 12 अगस्त को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का आगमन हो रहा है। इस अवसर की जानकारी भावी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी का आगमन दोपहर 2 बजे निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास और राजनीतिक संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति और सहभागिता को लेकर व्यापक तैयारी की गई है।
भावी प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने सभी नागरिकों से इस अवसर पर शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।













