



नवगछिया – सोमवार को इस्माइलपुर के पचासी दुर्गा मंदिर के पास हुए लूट कांड मामले में पुलिस ने रामदीरी गांव निवासी मितलिया मंडल उर्फ अमित कुमार को लूटे गए ₹13000 के साथ गिरफ्तार कर लिया है. मामले की बाबत नवगछिया एसपी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि सोमवार को पचासी दुर्गा स्थान के पास ईजाहुल उर्फ राहुल के साथ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए ₹35000 की नकदी लूट ली थी.

अपराधियों ने इस क्रम में दहशत बनाने के लिए फायरिंग भी किया था. अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया था जब राहुल खस्सी खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से अपने चचेरे भाई के साथ जा रहा था. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के 36 घंटे के अंदर मामले का पूर्णतः उद्भेदन कर लिया गया. मामले में पुलिस छानबीन कर रही है अगर अन्य अपराधियों का नाम सामने आता है तो निश्चित रूप से उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.















