


नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी वार्ड संख्या 10 की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना नवगछिया में आवेदन दिया है।
आवेदन में महिला निशु सिंह, पति रंजन कुमार सिंह ने बताया है कि पड़ोसी गुंजन सिंह लगातार उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को गाली-गलौज कर परेशान करते हैं। आरोप है कि वह अक्सर शराब पीकर घर आते हैं और पीड़िता के साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
पीड़िता के अनुसार कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि उन्हें डायल 112 की सहायता लेनी पड़ती है। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो जाता है। इस कारण उनका परिवार काफी भयभीत और मानसिक रूप से परेशान है।
महिला ने आवेदन में यह भी बताया है कि घटना से संबंधित कुछ वीडियो और अन्य प्रमाण उनके पास मौजूद हैं, जिनमें आरोपी की अभद्र हरकतें रिकॉर्ड हैं। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी गुंजन सिंह और उनकी पत्नी पिंकी देवी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।













