Noimg

ढोलबज्जा थानांतर्गत रंगदारी मामले में जाँच करनें पहुँची नवगछिया एसपी || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया : ढोलबज्जा थाने को सूचना प्राप्त हुई कि दो अज्ञात अपराधियों ने ढोलबज्जा बाजार के दुकानदारों से रंगदारी की मांग की। इसके विरोध में व्यवसायियों ने गुरुवार को बाजार बंद कर दिया। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अंचल निरीक्षक नवगछिया और अन्य पदाधिकारी ढोलबज्जा बाजार पहुँचकर मामले की जांच-पड़ताल की। उन्होंने उपस्थित व्यवसायियों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया और इसके बाद बाजार को पुनः खोलवाया गया। पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आमजन व व्यवसायियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बाजार में पुलिस पिकेट तैनात किया गया। साथ ही गश्ती दल को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया। उक्त कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा एक […]

Noimg

श्री लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी परिसर में हिंदू सम्मेलन और मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत जमुनिया गांव स्थित ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी नारायण ठाकुरबाड़ी परिसर में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन सह मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा रहे। इस अवसर पर श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने मकर संक्रांति पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दिन भगवान भास्कर दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। इसी दिन से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं, जो सृष्टि में सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी पावन तिथि को पतित-पावन सलिला माता गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, […]

Noimg

नवगछिया ढोलबज्जा बाजार में रंगदारी का गंभीर मामला, व्यवसायियों ने किया विरोध प्रदर्शन || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबज्जा बाजार में कुख्यात अपराधी छोटुवा यादव के नाम पर रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि छोटुवा यादव के गैंग द्वारा बाजार के कई व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी की मांग की गई और डराने के लिए खुद छोटुवा यादव से बात कराई गई। जानकारी के अनुसार, ढोलबज्जा बाजार के करीब आठ व्यवसायियों से पांच-पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। जिनमें उपेंद्र जायसवाल, अर्जुन स्वर्णकार, संजय स्वर्णकार, अशफाक आलम और शैलेंद्र मेडिकल के संचालक शामिल हैं। सबसे अधिक राशि शैलेंद्र मेडिकल के मालिक से मांगी गई। व्यवसायी अशफाक आलम ने बताया कि वह दुकान पर बैठे […]

Noimg

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अमृत भारत एक्सप्रेस की चार नई ट्रेनें शुरू || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । कटिहार–बरौनी रेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व-मध्य रेलवे क्षेत्राधिकार से होकर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस की चार नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इन नई ट्रेनों के शुभारंभ से नवगछिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी और आसपास के अन्य प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चारों नई ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है: इसका उद्घाटन 18 जनवरी 2026 को संतरागाछी–बनारस उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, पटना और डीडीयू जंक्शन होते हुए बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन भी 18 जनवरी 2026 को परिचालन में आएगी। […]

Noimg

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष ने डीआईजी यातायात से की शिष्टाचार मुलाकात, मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने पटना में बिहार यातायात पुलिस के उप महानिरीक्षक सुशांत कुमार सरोज से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्री सरोज को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व सफल कार्यकाल की कामना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में हुई, जहां दोनों के बीच सामाजिक सद्भाव, कानून-व्यवस्था, यातायात सुरक्षा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ। विपीन कुमार मंडल ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना आज की बड़ी आवश्यकता है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। वहीं डीआईजी यातायात सुशांत कुमार सरोज ने भी यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आम लोगों की सुरक्षा […]

Noimg

हिन्दू धर्म जागरूकता को लेकर संवाद गोष्ठी का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। हिन्दू धर्म संगठन के तत्वावधान में हिन्दू धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक मातृ संवाद एवं गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अजगैबीनाथ धाम के अपर रोड स्थित डॉ अशोक कुमार सिंह के आवास पर पदयात्री साध्वी सुमन पुरी माताजी के आगमन पर आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत और भजनों के साथ भारत माता के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संवाद गोष्ठी के माध्यम से हिन्दू धर्म के मूल्यों, परंपराओं और सामाजिक एकता पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित रखने तथा घर-घर जाकर धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया। गोष्ठी में विभाग प्रचारक सुरेन्द्र जी, […]

Noimg

सबौर प्रखंड में वित्त मंत्रालय की टीम का निरीक्षण, गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई के संकेत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सबौर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के एचओडी प्रवीण कुमार ने अपनी टीम के साथ व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबौर अस्पताल, बहादुरपुर हाई स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित प्रखंड के कई प्रमुख संस्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में प्रवीण कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत कर कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम जनता को मिल रहे लाभ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। प्रवीण कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जहां भी कार्यों में अनियमितता, लापरवाही या पारदर्शिता की कमी पाई जाएगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। […]

Noimg

नियोजक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भागलपुर में जिला स्तरीय नियोजन मेला आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। नियोजक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा राजकीय बालिका इंटर स्कूल, भागलपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र के कुल 30 नियोजकों ने भाग लिया, जिनके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1443 रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इस मेले के माध्यम से 613 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, प्रमंडलीय नियोजन उप-निदेशक शंभुनाथ सुधाकर एवं नियोजन पदाधिकारी मीनाक्षी राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार […]

Noimg

बबरगंज क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राएं लापता, पुराने अपहरण मामले से जुड़ रही आशंकाएं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित सरयू देवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय की दसवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राएं बीते सात दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार दोनों छात्राएं घर से एडमिट कार्ड लाने के लिए स्कूल गई थीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता छात्राओं के परिजनों ने इस संबंध में बबरगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और छात्राओं के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। इसी बीच मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब इसी स्कूल की एक अन्य छात्रा ने अपने […]

Noimg

भागलपुर जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड गठन पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का कड़ा विरोध || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिला सुन्नी वक्फ बोर्ड के हालिया गठन को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने कड़ा ऐतराज जताया है। गुरुवार को महानगर जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि वक्फ जैसी संवेदनशील संस्था में जानबूझकर राजद–कांग्रेस समर्थकों और जदयू विरोधी तत्वों को शामिल कर राजनीतिक कब्जा जमाने की कोशिश की गई है। जदयू अल्पसंख्यक नेताओं ने कहा कि यह गठन नियमों की अनदेखी और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का परिणाम है। वर्षों से पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे अल्पसंख्यक नेताओं को बाहर रखकर चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को जिम्मेदारी देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश महासचिव महबूब आलम ने कहा कि वक्फ बोर्ड का […]