सोमनाथ मंदिर: हमारे देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक – विधायक इं शैलेंद्र || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । बिहपुर विधायक इं शैलेंद्र ने शनिवार को कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था, आत्मा और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी है। उन्होंने कहा कि हम हिंदू हैं, इसलिए अपनी हिंदू पहचान पर गर्व करना चाहिए। विधायक ने बताया कि सोमनाथ पर हुए आक्रमण को अब लगभग 1000 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन उस कठिन दौर के बावजूद हमारी आस्था कभी टूटी नहीं। लगभग 75 वर्ष पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पुनः स्थापित सोमनाथ मंदिर को जनता के दर्शन हेतु राष्ट्र को समर्पित किया। यह केवल पुनर्निर्माण नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा के पुनर्जागरण का प्रतीक भी था। वर्ष […]

Noimg

उच्च न्यायालय खंडपीठ भागलपुर लाने के लिए धरना प्रदर्शन जारी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में उच्च न्यायालय का खंडपीठ लाने की मांग को लेकर जारी धरना शनिवार को 36वें दिन भी जारी रहा । धरना स्थल पर अधिवक्ता मुकेश कुमार ठाकुर, जो जिला विधिज्ञ संघ भागलपुर की निगरानी समिति के सदस्य भी हैं, ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। धरने में शामिल अधिवक्ताओं में श्याम सुंदर प्रसाद, राजू यादव, चंदन चौधरी के अलावा समाजसेवी सुबोध मंडल, जीतू मंडल और बीबी मरियम भी मौजूद रहे। उन्होंने लगातार भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की आवश्यकता और क्षेत्रीय न्याय व्यवस्था में सुधार की मांग को जोर-शोर से उठाया। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने इस मांग के समर्थन में लगातार आवाज उठाई और प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की।

Noimg

जीवन जागृति सोसायटी ने वृद्ध और विधवा महिलाओं के बीच बांटे कंबल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच गरीब, असहाय, वृद्ध और विधवा महिलाओं के लिए जीवन जागृति सोसायटी उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। ठंड से सबसे अधिक प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोसायटी द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जीरो माइल स्थित सच्चिदानंद कॉलोनी के सरस्वती मंदिर के समीप गरीब वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के बीच लगभग 100 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। इस अवसर पर जीवन जागृति सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शीतलहर के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने […]

Noimg

दिनदहाड़े मेडिकल दुकान में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डॉक्टर एन. के. वर्मा के मेडिकल स्टोर से दिनदहाड़े एक चोर पैसों से भरा बॉक्स लेकर बेखौफ फरार हो गया। पूरी वारदात नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। हैरानी की बात यह है कि सार्वजनिक धन से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन के उजाले में ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना ने नगर पंचायत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद स्थानीय […]

Noimg

मकर संक्रांति पर लाजपत पार्क में स्नेह-मिलन सह सम्मान भोज,  भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के लाजपत पार्क में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर स्नेह-मिलन सह सम्मान भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, भागलपुर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा एनडीए के जिला प्रतिनिधिगण तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सांसद निशिकांत दुबे ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि ऐसे […]

Noimg

शीतलहर में प्रशासनिक संवेदनहीनता उजागर, मोजाहिदपुर में बुजुर्ग की ठंड से मौत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में बढ़ती भीषण शीतलहर के बीच एक ओर जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है, ताकि लोग कड़ाके की ठंड से राहत पा सकें। प्रशासन की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना भी की जा रही है। इसी बीच मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक बुजुर्ग व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग कई घंटों से सड़क किनारे ठंड में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना समय रहते गश्ती पदाधिकारी को दी गई थी। स्थानीय […]

Noimg

भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा, पति-पत्नी के बीच घंटों चला विवाद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब वैवाहिक विवाद को लेकर पति और पत्नी के बीच करीब एक घंटे तक तीखी नोकझोंक होती रही। यह मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें पत्नी ने अपने पति के खिलाफ डाउरी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। वहीं पति अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ा रहा। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि कोई […]

Noimg

भागलपुर एसीजेएम कोर्ट ने कहलगांव के पूर्व विधायक समेत 21 आरोपियों को किया बरी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर एसीजेएम कोर्ट में न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय की अदालत ने एक दशक पुराने चर्चित मामले में कहलगांव के पूर्व विधायक पवन यादव समेत कुल 21 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बा-इज्जत बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से सभी आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। यह मामला कहलगांव अनुमंडल के एनटीपीसी थाना कांड संख्या 14/16 से जुड़ा है। मामले में एनटीपीसी के तत्कालीन महाप्रबंधक टी. गोपाल कृष्णा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक पवन यादव सहित 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। शिकायत के अनुसार, 7 अप्रैल को सुबह लगभग 10 बजे एस डाइक लैगून 3डी क्षेत्र अंतर्गत मजदाहा गांव में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान […]

Noimg

पीरपैंती स्टेशन पर दामाद पर साले और ससुर का जानलेवा हमला, हालत गंभीर || GS NEWS

पीरपैंतीChanchal Jha0

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। पीरपैंती रेलवे स्टेशन परिसर में घात लगाकर दामाद पर साले और ससुर द्वारा किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। इस हमले में मनीष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले तिरुपति रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति नाजुक होने पर उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना 5 तारीख की बताई जा रही है। घायल मनीष गुप्ता ने बताया कि उनके साले विक्की साह और ससुर प्रमोद साह ने 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पहले से पीरपैंती स्टेशन पर घात लगाई थी। जैसे […]

Noimg

बेगूसराय और बाढ़ बने राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियन, पूर्वी चम्पारण व सिवान को तीसरा स्थान || GS NEWS

bihar bhagalpurChanchal Jha0

मोतिहारी। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बेगूसराय तथा बालिका वर्ग में बाढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने किलकारी पटना को 35-25, 35-26 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में बाढ़ ने बेगूसराय को 35-14, 35-17 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में मेजबान पूर्वी चम्पारण और सिवान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला, जबकि बालिका वर्ग में मेजबान पूर्वी चम्पारण और किलकारी […]