February 26, 2026
क्रिएटिव टैलेंट हंट कार्यक्रम में सहयोग करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaबाल भारती, पोस्ट ऑफिस रोड में आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चरणों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परीक्षा फॉर्म रजिस्ट्रेशन से लेकर अवार्ड शो तक सभी शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही, जिसके लिए आयोजकों द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन शिक्षकों को भी सम्मान मिला जिन्होंने अपनी शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ कार्यक्रम में अभिनय, मंच संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। सम्मानित होने वालों में विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर मिथुन कुमार एवं तरुण कुमार, शिक्षक राजकमल कुमार, सपना शर्मा, भगवती सिंह, सिम्मी मिस, अवधेश पोद्दार, राहुल […]