जमीन विवाद में हत्या मामले में दोषी को आजीवन कारावास, नवगछिया व्यवहार न्यायालय का फैसला || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय नीतू कुमारी की अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में सोनवर्षा निवासी गुंजन कुंवर को हत्या सहित विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध पाया गया। यह घटना 15 फरवरी 2020 की है। बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी निधु कुंवर उर्फ अमित कुंवर की जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपित और उसके सहयोगियों द्वारा कुल्हाड़ी से भी हमला किया गया था। मामले में मृतक के पिता विनय कुंवर ने बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए छर्रापट्टी सोनवर्षा निवासी गुंजन […]

श्रीदशरथ व्यायामशाला के अध्यक्ष विजय पोद्दार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर स्थित श्रीदशरथ व्यायामशाला के अध्यक्ष विजय पोद्दार (70) का बुधवार तड़के निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। चिकित्सकों के अनुसार ब्रेन हेमरेज के कारण उनका देहांत हुआ। उनके निधन की खबर फैलते ही नारायणपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। विजय पोद्दार पिछले लगभग दस वर्षों से व्यायामशाला के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपने अनुशासित स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और समर्पित नेतृत्व के कारण वे युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र के हजारों युवाओं ने व्यायाम, शारीरिक सौष्ठव और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया। उन्होंने युवाओं को केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाने तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि उनमें […]

नवगछिया में बड़ी कार्रवाई : ट्रक से 467 कार्टन विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : मद्य निषेध थाना नवगछिया पुलिस ने गुरुवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान छह पहिया ट्रक से कुल 467 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उत्पाद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रक संख्या WB-59-1387 की जांच के दौरान उसमें लदी रॉयल मेंशन गोल्ड व्हिस्की ब्रांड की कुल 11,280 बोतलें बरामद की गईं। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 4,195.8 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक पिंटू महलदार, निवासी मालदा (पश्चिम बंगाल), को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान चालक के पास से एक मोबाइल […]

भागलपुर में ऑनलाइन केस रजिस्ट्रेशन को लेकर पुलिस अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में ऑनलाइन केस रजिस्ट्रेशन प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से समीक्षा भवन स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी डीएसपी, विभिन्न अनुमंडलों के थाना अध्यक्ष तथा कई थानों के पुलिसकर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से केस दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। इसमें पोर्टल के उपयोग, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक जानकारियां अपलोड करने, तकनीकी समस्याओं के समाधान तथा रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि ऑनलाइन केस रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू होने से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी […]

डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए 1.20 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराध थाना में दर्ज कांड की तकनीकी जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ठगी की राशि एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से विदेशों में ट्रांसफर की जा रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था, जिसके तार दुबई सहित कई विदेशी शहरों से जुड़े हुए थे। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक की […]

भागलपुर रेलवे स्टेशन का जीएम और डीआरएम ने किया निरीक्षण, डबल लाइन परियोजना व यात्री सुविधाओं की समीक्षा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आज मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता एवं रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर ने विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक की स्थिति का जायजा लिया तथा प्रस्तावित डबल लाइन परियोजना को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के क्रम में स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डबल लाइन निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ट्रेनों के आवागमन में सुगमता आए और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक पर भारी वाहनों के अनधिकृत आर-पार होने की […]

दो लोडेड देसी कट्टा, .315 बोर की चार गोलियां, छह मोबाइल और अपाची बाइक के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार|| GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी डीएसपी-2 पंकज कुमार पासवान ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीएसपी-2 ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घोघा थाना क्षेत्र के तीन युवक अपाची मोटरसाइकिल से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के नेतृत्व में टीम गठित कर शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पीयूष कुमार (पिता–अनिल मंडल) एवं मुकेश कुमार (पिता–कामदेव यादव), दोनों निवासी आदर्शनगर फुलकिया […]

सुल्तानगंज थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात व झांकी को लेकर हुई चर्चा, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजन का निर्णय भागलपुर : सुल्तानगंज थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर अजगैविनाथ धाम से निकलने वाली शिव बारात एवं झांकी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि शिव बारात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली जाएगी तथा सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में अजगैविनाथ मंदिर के महंत […]

समीक्षा भवन में कार्यशाला, थाना प्रभारियों को सरपंच के अधिकारों पर दिया गया प्रशिक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के समीक्षा भवन स्थित सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया। पटना से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम कचहरी में सरपंच के अधिकार, कर्तव्य एवं उनकी कानूनी भूमिका को स्पष्ट करना था। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम स्तर पर होने वाले कई छोटे विवादों का समाधान ग्राम कचहरी के माध्यम से ही संभव है, जिससे थानों पर अनावश्यक दबाव भी कम किया जा सकता है। […]

मोजाहिदपुर थाना में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह का जनसंवाद, लोगों की समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया आश्वासन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना परिसर में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं को सिटी एसपी के समक्ष रखा। जनसंवाद के दौरान लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं, अवैध गतिविधियां, पुलिस गश्ती की आवश्यकता, भूमि विवाद समेत अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी दी। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी एसपी ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद बेहद आवश्यक है। इससे समस्याओं की सही जानकारी मिलती है और उनके त्वरित समाधान में भी सहायता मिलती है। उन्होंने […]