माँ दुर्गा मंदिर चोरी कांड का खुलासा: भागलपुर में 4 चोर गिरफ्तार, चांदी का मुकुट व दान पेटी बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर चौक स्थित माँ दुर्गा मंदिर से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर एसपी और एसडीपीओ नगर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। दिनांक 3 फरवरी 2026 को मंदिर के पुजारी सुभाष झा ने जोगसर थाने में लिखित आवेदन दिया था कि अज्ञात चोरों ने माँ दुर्गा के चांदी का मुकुट, सोने जैसी गले का नेकलेस, नाक की नथिया और दान पेटी चोरी कर ली है। इसके बाद जोगसर थाना में कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर मामले की […]

Noimg

नवगछिया में 22 फ़रवरी को होगा श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स का Grand Opening, मेकिंग चार्ज मात्र 7.7%, किसी भी गोल्ड ज्वेलरी पर

नवगछियानवगछिया नगर परिषदBarun Kumar Babul0

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों के आभूषण प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और सुनहरा अवसर सामने आया है। श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स, द्वारा देश-विदेश में प्रतिष्ठित KISNA Diamond & Gold Jewellery (By Hari Krishna Group) का भव्य शुभारंभ नवगछिया में पहली बार किया जा रहा है। यह भव्य उद्घाटन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को सुबह 11:30 बजे से महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पास, नवगछिया में होगा। इस ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर ग्राहकों को नवगछिया में पहली बार ऐसा जबरदस्त ऑफर मिलने जा रहा है। उद्घाटन अवसर से ही सभी 22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र फ्लैट 7.7% मेकिंग चार्ज लिया जाएगा, जो आम दिनों की तुलना में बेहद किफायती और लाभकारी है। इसके साथ ही ग्राहकों […]

नवगछिया बाजार में दो पक्षों की मारपीट, चार लोग घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया बाजार के भगत मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष के सुनील कुमार भगत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुनील कुमार भगत ने पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई रंजीत भगत, रोहित कुमार, प्रीति देवी, रंजीत भगत के पुत्र हर्ष कुमार और पुत्री आरुषी ने मिलकर उन पर और उनके परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को उनके साथ रंजीत भगत और उसकी पत्नी ने मारपीट की और पूरे परिवार को हत्या की धमकी दी। सुनील ने आगे बताया कि मंगलवार को पड़ोसी के घर भी रंजीत भगत और उसका भगिना उनके साथ मारपीट करने आए। इसके बाद उनके […]

नवगछिया में शबे-बरात की रात मोमिनों ने अपने पुरखों के लिए दुआ की || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में शबे-बरात का पर्व पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने पुरखों और मरहूम रिश्तेदारों की मगफिरत और उन्हें जन्नत में आला से आला मुकाम मिलने की दुआ की। शबे-बरात की रात ईशा की नमाज के बाद लोग समूह में कब्रिस्तान पहुंचे। वहां अपने-अपने रिश्तेदारों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी गई और दुआ मांगी गई। कब्रिस्तान में दफन सभी मरहूमों के लिए अल्लाह से रहमत और मगफिरत की दुआ की गई। इस दौरान पूरा माहौल इबादत और खामोशी में डूबा रहा। नवगछिया के उजानी, मक्खातकिया, मुमताज मोहल्ला, रंगरा चौक और प्रखंड के सधुआ, बनिया, मुरली समेत अन्य इलाकों में भी यह पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुमताज मोहल्ला, नवगछिया (वार्ड […]

बिहपुर मे मस्जिदों खानकाहों व मजार शरीफ को किया गया रौशन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । बिहपुर के विभिन्न जगहों में शब ए बरात धुमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों, खानकाहों, मजार शरीफ, घरों और दुकानों को रौशन किया गया। वही बडी संख्या में लोगों ने इस रात का एहतराम करते हुए अपने पूर्वजों के लिए खुदा से मगफेरत की दुआ मांगी। इधर बिहपुर के खानका ए आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ कादरी फरीदी एव नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ कादरी फरीदी ने खानका स्थित सभी मजार शरीफ पर चिराग जला कर दुआ मांगी। इस मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खॉ, हाफिज काडी तारीक अनबर, रहबर खॉ, रहनुमा खॉ, मेहरबान आलम आदि मौजूद थे।

बिहपुर मे मस्जिदों खानकाहों व मजार शरीफ को किया गया रौशन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । बिहपुर के विभिन्न जगहों में शब ए बरात धुमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों, खानकाहों, मजार शरीफ, घरों और दुकानों को रौशन किया गया। वही बडी संख्या में लोगों ने इस रात का एहतराम करते हुए अपने पूर्वजों के लिए खुदा से मगफेरत की दुआ मांगी। इधर बिहपुर के खानका ए आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ कादरी फरीदी एव नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ कादरी फरीदी ने खानका स्थित सभी मजार शरीफ पर चिराग जला कर दुआ मांगी। इस मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खॉ, हाफिज काडी तारीक अनबर, रहबर खॉ, रहनुमा खॉ, मेहरबान आलम आदि मौजूद थे।

दो घंटे के भीतर चोरी का समान सहित शातिर गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस ने सोमवार की मध्यरात्रि चोरी की घटना को महज दो घंटे में सुलझाते हुए शातिर अभियुक्त छोटू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नयाटोला स्थित गौरी मंडल के घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की रात्री गश्ती टीम ने तुरंत कार्रवाई की। महज दो घंटे के भीतर, नवगछिया पुलिस ने खगरिया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के महदीपुर निवासी कुख्यात छोटू कुमार सिंह को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 2 सोने की बाली, 1 सोने की नथ, 1 चांदी की चैन (लॉकेट सहित), चांदी की बिछिया, […]