नवगछिया स्टेशन पर समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया–कटिहार–बरौनी रेलखंड पर सोमवार को नवगछिया जीआरपी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। समस्तीपुर–कटिहार पैसेंजर ट्रेन की जांच के दौरान ट्रेन के बाथरूम के पास लावारिश हालत में एक उजले रंग का थैला बरामद हुआ। थैले की तलाशी लेने पर उसमें 750 एमएल की 14 बोतल और 180 एमएल की 39 बोतल फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब पाई गई। कुल मिलाकर 17.520 लीटर शराब बरामद की गई है। नवगछिया जीआरपी थाना प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और अज्ञात तस्कर के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जीआरपी पुलिस रेलखंड पर लगातार निगरानी रख रही है और इस तरह के अवैध परिवहन […]

पार्सल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, रंगरा निवासी से ₹47,588 की अवैध निकासी ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा निवासी पवन कुमार जायसवाल (53 वर्ष) साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने उन्हें पार्सल अपडेट कराने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से कुल ₹47,588 की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि 09 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल नंबर पर 7439716081 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पार्सल डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके पते की जानकारी अपडेट करनी है। इसके बाद उन्होंने व्हाट्सऐप पर जरूरी जानकारी भेजने के लिए कहा। इसी दौरान उनका मोबाइल अचानक हैंग हो गया। करीब 30 मिनट बाद जब मोबाइल चालू हुआ, तो उन्हें अपने खाते से रकम गायब होने का पता चला। जांच में सामने […]

ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्थापना दिवस || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया स्थित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। विद्यालय के निदेशक धरमलाल मंडल ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है और प्रत्येक व्यक्ति को गुरु का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय की प्रगति और शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। स्थापना दिवस का कार्यक्रम निदेशक द्वारा केक काटकर शुरू किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक—दीपा भारद्वाज, नियति कुमारी, प्रीतम कुमारी, नंदनी कुमारी, विनीता कुमारी, सीमा कुमारी, बेबी कुमारी, पूरन शर्मा, संतोष कुमार, वरुण बाबुल और डांस शिक्षक नीतीश कुमार—मौजूद रहे। अभिभावकों और […]

भागलपुर में शब-ए-बारात शांतिपूर्ण संपन्न कराने समिति का गठन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में शब-ए-बारात को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने विभिन्न कब्रिस्तानों के लिए समन्वय समिति का गठन किया है। कमेटी ने जन्नतुल फिरदौस कब्रिस्तान, करोड़ी बाजार में डॉ. फारूक अली को संयोजक, महबूब आलम को कार्यकारिणी संयोजक और मोहम्मद तकी अहमद जावेद को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। अन्य कब्रिस्तानों में भी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल सक्रिय रखें ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत समन्वय और सहयोग सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन को भी भरोसा दिलाया गया कि यह पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न होगा।

Noimg

डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट स्तरीय वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिलाधिकारी, भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से सीएमएस हाई स्कूल, भागलपुर स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, कदाचार निरोधक उपायों, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की समग्र स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा कक्षों, नियंत्रण कक्ष एवं केंद्र परिसर में तैनात कर्मियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक एवं अन्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः […]

Noimg

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की उच्च स्तरीय बैठक संपन्न || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

निर्यात हेतु बनेगा डेडिकेटेड कंसल्टेंट सेल भागलपुर । भागलपुर जिला में औद्योगिक विकास को नई गति देने और स्टार्टअप्स की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु मंगलवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने भागलपुर के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और स्थानीय बुनियादी ढांचे को सुधारने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले से निर्यात बढ़ाने के लिए एक ‘डेडिकेटेड कंसल्टेंट’ के गठन का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा जाए। यह सेल स्थानीय उद्यमियों को इंटरनेशनल मार्केटिंग और डॉक्यूमेंटेशन में मदद करेगा। जिले में मत्स्य पालन के क्षेत्र में आधुनिकता लाने के लिए जिलाधिकारी ने मत्स्य पदाधिकारी (फिशरी ऑफिसर) […]

Noimg

इंटर गणित परीक्षा रही आसान, छात्राओं के चेहरे पर दिखी मुस्कान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। भागलपुर के मोक्षदा इंटर स्तरीय गर्ल्स हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर निकली छात्राओं के चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा से पहले गणित विषय को लेकर मन में काफी डर था, लेकिन प्रश्न पत्र मिलने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। छात्राओं के अनुसार प्रश्न पत्र अपेक्षाकृत आसान था और अधिकांश प्रश्न सीधे, पाठ्यक्रम आधारित तथा समझने योग्य थे। परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राओं ने कहा कि उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं और अच्छे अंकों की उम्मीद है। कई […]

Noimg

भागलपुर में 45 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू, गंगा को मिलेगी बड़ी राहत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के साहेबगंज में निर्मित 45 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट अब पूरी तरह कार्य करने लगा है। नमामि गंगे परियोजना के तहत बने इस अत्याधुनिक प्लांट के संचालन से गंगा नदी को प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्लांट का निरीक्षण भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल तथा बुडको के अधिकारी राजेश कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली और शोधन प्रक्रिया का जायजा लिया। मेयर डॉ. वसुंधरा लाल ने बताया कि प्रयागराज के बाद भागलपुर में नमामि गंगे के तहत यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है। वर्तमान में सूर्यलोक कॉलोनी, अलीगंज और टीएमबीयू पंपिंग स्टेशन से आने वाले नालों के गंदे पानी को इस प्लांट में शुद्ध किया जा […]

भागलपुर फर्जी शपथपत्र मामला: आईजी से एसआईटी गठन की मांग, एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बहुचर्चित फर्जी शपथपत्र और अवैध भूमि नामांतरण मामले में पुलिस की कार्यशैली अब गंभीर सवालों के घेरे में है। जगदीशपुर थाना कांड संख्या 03/26 के सूचक सैयद ऐनाम उद्दीन ने पूर्वीय प्रक्षेत्र, भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मामला एक मृत महिला को कागजों में जीवित दिखाकर फर्जी शपथपत्र के माध्यम से जमीन के दाखिल-खारिज से जुड़ा है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर 4 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मुख्य अभियुक्त मो. इस्लाम समेत अन्य कथित संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सूचक का आरोप है […]

विक्रमशिला सेतु पर 37 सेकंड में टली दो जिंदगियों की मौत, दारोगा सिकंदर कुमार बने देवदूत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली, लेकिन राहत भरी घटना सामने आई है। विक्रमशिला सेतु पर एक महिला अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए गंगा नदी में कूदने की तैयारी में थी। आंखों में असहायता और चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। कुछ ही पलों में दो जिंदगियों पर संकट मंडरा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर जा रहे डायल 112 में तैनात दारोगा सिकंदर कुमार की नजर महिला पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना एक क्षण गंवाए वाहन रोका और महिला से संवाद स्थापित किया। दारोगा ने महिला को समझाया, उसे हिम्मत दी और तत्परता दिखाते हुए रेलिंग से पीछे खींच लिया। इस त्वरित कार्रवाई से महिला और उसकी गोद में मौजूद […]