कारगिल से ऑपरेशन सिंदूर तक देश सेवा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट अरुण कुमार का सुल्तानगंज स्टेशन पर भव्य स्वागत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी लेफ्टिनेंट अरुण कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद भागलपुर के सुल्तानगंज पहुंचने पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कारगिल युद्ध, अनंतनाग तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में अपनी सेवा दे चुके लेफ्टिनेंट अरुण कुमार के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचते ही पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। सैनिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ सेवानिवृत्त अधिकारी का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को विशेष बनाने के लिए दर्जनों घोड़ों के साथ लोग स्टेशन पहुंचे, जिससे यह दृश्य अत्यंत आकर्षक और यादगार बन गया। बड़ी संख्या में लोग अपने इस वीर सपूत की एक झलक पाने को उत्साहित नजर […]

Noimg

इंटर परीक्षा से पहले छात्र ने दे दी जान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन सोमवार को एक छात्र द्वारा जान देने की घटना सामने आया । मृतक की पहचान बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के भलसुमिया गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। वह उर्दू बाजार स्थित सीता सदन लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, विशाल के एडमिट कार्ड में नाम की त्रुटि थी, जिस कारण वह परीक्षा नहीं दे सका। स्कूल प्रबंधन द्वारा मई माह में सुधार के बाद परीक्षा लेने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में चल रहा था। घटना उस समय सामने आई जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो […]

डिजिटल युग में डाक विभाग की नई पहल, भागलपुर से शुरू होगी चलंत पासपोर्ट वैन सेवा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : डाक विभाग अब डिजिटल युग में पूरी तरह कदम रखने जा रहा है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन कार्यरत डाक विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। इस पहल के तहत बिहार के ईस्टर्न ज़ोन के एक दर्जन से अधिक जिलों के पोस्ट ऑफिस मुख्यालय ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत कार्य करेंगे। यह प्रक्रिया फरवरी माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। ईस्टर्न ज़ोन के पोस्ट मास्टर जनरल मनोज कुमार ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से कार्यों में गति आएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। फाइलों का डिजिटल रूप से निपटारा होने से समय की बचत के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित होंगे। इसी क्रम में भागलपुर से चलंत पासपोर्ट वैन सेवा […]

Noimg

पीएम-किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी भागलपुर डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पीएम किसान योजना से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। विशेष रूप से ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री का कार्य पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपादित किया जाना अनिवार्य है, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को […]

Noimg

सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत आयुक्त द्वारा 16 आवेदकों के मामले की गई सुनवाई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत सोमवार को आयुक्त भागलपुर द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भागलपुर एवं बाँका जिले से कुल 14 परिवादी अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर उपस्थित हुए, जिनमें अधिकतर मामले राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित थे। परिवादी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों को विस्तारपूर्वक सुना गया एवं त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया है। जन संवाद में आयुक्त के सचिव, संयुक्त आयुक्त, विभागीय जांच एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

नवगछिया T20 क्रिकेट लीग: सनलाइट नारायणपुर ने छठे मुकाबले में 38 रन से हासिल की जीत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के छठे मुकाबले का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में सनलाइट नारायणपुर और नवगछिया सीनियर टीम आमने-सामने थीं। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मो इबरार आलम ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनलाइट नारायणपुर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। टीम की ओर से एहसान अली ने 69 रन और इकरामल ने 22 रन का योगदान दिया। नवगछिया सीनियर टीम के गेंदबाज औरंगजेब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए नवगछिया सीनियर टीम 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से साजिद ने 36 […]

ओवरटेक के दौरान सड़क दुर्घटना, दो किशोर गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को ओवरटेक करने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है: शिवम कुमार (16 वर्ष), पिता गुड्डू यादव और लीला बाबू (16 वर्ष), पिता बाबूलाल यादव, दोनों निवासी भवानीपुर। फिलहाल दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

नवगछिया में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ला में दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है: निशा देवी (44 वर्ष), पति सुनील भगत; सुनील भगत, पिता रामविलास भगत; गौतम भगत, पिता सुनील भगत; और रंजीत कुमार (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय नगीना भगत। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनील भगत और गौतम भगत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर जलज परियोजना के तहत विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वाधान में संचालित जलज परियोजना के अंतर्गत नारायणपुर–लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित सूरज क्लासेस में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्द्रभूमियों के महत्व, उनके संरक्षण और जैव विविधता में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने विद्यार्थियों को आर्द्रभूमियों की उपयोगिता, जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से उनके संबंध पर विस्तृत जानकारी दी। राहुल कुमार राज ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आर्द्रभूमियाँ न केवल जल स्रोतों को सुरक्षित रखने में सहायक होती हैं, बल्कि स्थानीय आजीविका, वन्यजीव संरक्षण […]

नवगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट, प्रभावित इलाकों में व्यापक सैनिटाइजेशन अभियान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल में बर्ड फ्लू (एच5एन1 वायरस) की पुष्टि होते ही प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। 11 जनवरी को अनुमंडल परिसर स्थित मैदान में एक ही स्थान पर लगभग 150 कौओं की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मौके पर जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन ने तुरंत सावधानीपूर्ण और त्वरित कदम उठाए। प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया गया। रविवार को जहां पहली बार सैनिटाइजेशन किया गया, वहीं सोमवार को दोबारा पूरे इलाके में यह अभियान चलाया गया। इस बीच, पटना से आई विशेषज्ञों की एक टीम ने नवगछिया पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम के मार्गदर्शन में फायर ब्रिगेड […]