ओवरब्रीज के पास मिले युवती के शव का पुलिस नें कराया पोस्टमार्टम, जाँच में जुटी पुलिस || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया ओवरब्रीज के पास रविवार को एक युवती का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया हैं । स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को प्राथमिक जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। बताया गया कि प्रारंभिक जांच के बाद शव को बेहतर पोस्टमार्टम और संभावित कारणों का पता लगाने के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। भागलपुर में मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संभावित तौर पर मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान पाए गए और वहां खून के जमाव (ब्लड क्लॉटिंग) की संभावना बताई गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि चोट किस […]

मनियामोर गांव में आपसी विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोर गांव में आपसी विवाद के बाद एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की पहचान अजो खातून (उम्र 21 वर्ष), पत्नी शुभी आलम, निवासी मनियामोर, थाना नवगछिया के रूप में हुई है। फिलहाल महिला का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी रखी जा रही है।

अर्धबेहोश बाज पक्षी बरामद,बाबा विस्फोटक नें रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी मैदान, खरनई धार के समीप सोमवार संध्या एक बाज पक्षी अर्धबेहोशी की स्थिति में पाया गया। स्थानीय महिला आशा भगत ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पक्षी धीरे-धीरे नदी की ओर चला गया। स्थानीय लोगों ने भी उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पानी में जाने के कारण प्रयास विफल रहे। इस स्थिति में वन विभाग ने भी कार्रवाई बंद कर दी। इसके बाद सूचना नवगछिया के सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया एक्टिविस्ट व कलाकार बाबा विस्फोटक निषाद को दी गई। जानकारी मिलने के साथ ही बाबा विस्फोटक मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक पानी में कूद गए। उन्होंने बाज पक्षी को सुरक्षित […]

माघी पूर्णिमा मेला के कारण इंटर परीक्षा में छात्राओं को प्रवेश में समस्या || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :माघी पूर्णिमा मेला के चलते एनएच-31 मार्ग पर भारी जाम लगने और परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण इंटर परीक्षा की प्रथम पाली में कई छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गईं, जबकि कुछ को अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही प्रवेश मिल सका। सुबह 6 बजे से रंगरा चौक से नवगछिया जीरोमाइल तक जाम लगा रहा। इसी कारण कई छात्राएं समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुँच सकीं। लालजी उत्क्रमित विद्यालय, मकनपुर में पांच छात्राएं प्रथम पाली की परीक्षा से वंचित रह गईं। इनमें पायल कुमारी (रंगरा), अर्चना कुमारी (नानकार), सकीता कुमारी (लालगंज), रानी कुमारी (राघोपुर) और श्वेता कुमारी (नारायणपुर) शामिल हैं। बताया गया कि एक छात्रा सुबह 9:28 बजे […]

Noimg

इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन औचक निरीक्षण, सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के पहले दिन, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने जिला स्कूल, भागलपुर में परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रश्न-पत्र वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं और सीसीटीवी निगरानी सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल और व्यवस्थित संचालन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं की पुष्टि की।

चार मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को हड़ताल की तैयारी, भागलपुर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड कानूनों के खिलाफ प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी तेज करने के लिए ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) की ओर से सोमवार को स्थानीय सुरखीकल यूनियन कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी चिंतक एवं शहीद जगदेव प्रसाद की 105वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। वक्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद की क्रांतिकारी विरासत को याद करते हुए इसे मौजूदा मजदूर आंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यकर्ता संवाद को संबोधित करते हुए ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने चारों […]

Noimg

सुन्दरपुर से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजनों में चिंता का माहौल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर निवासी 80 वर्षीय मोहम्मद शेख सकुर लापता हो गए हैं। बुजुर्ग 18 जनवरी को दोपहर लगभग एक बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पीरपैंती थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। लापता बुजुर्ग के पुत्र मोहम्मद वाहिद ने बताया कि उनके पिता रोजमर्रा की तरह घर से बाहर निकले थे। प्रारंभ में परिवार ने सोचा कि वे किसी परिचित के यहां गए होंगे, लेकिन शाम और रात होने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद गांव और आसपास के इलाकों में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की गई, लेकिन […]

डायन का आरोप लगाकर पड़ोसियों ने पूरे परिवार से की मारपीट, पांच गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। चौसा थाना क्षेत्र में डायन का आरोप लगाकर पड़ोसियों द्वारा एक पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान भागो देवी, उनकी पुत्री आरती कुमारी, दूसरी पुत्री पूजा कुमारी, पति और बेटे के रूप में हुई है। उन्हें सिर और शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायल भागो देवी ने बताया कि पड़ोस में रहने […]

भागलपुर में इंटर की परीक्षा शुरू, 59 केंद्रों पर दो पालियों में 40,200 परीक्षार्थी शामिल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत सोमवार से हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। भागलपुर जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें 40,200 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल, इंटर स्तरीय सरसहाय विद्यालय (कहलगांव), श्याम सुंदर विद्या निकेतन तथा सीसी बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं। छात्राओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया है। परीक्षार्थियों का परीक्षा तनाव कम करने के उद्देश्य से केंद्रों पर प्रवेश के समय फूल देकर तथा चंदन-टीका लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही मिठाई भी वितरित की गई। परीक्षा […]

Noimg

इंटर की परीक्षा शुरू, जिलाधिकारी व सीनियर एसपी ने कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के बैनर तले आज से पूरे प्रदेश में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हो गई है। यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। भागलपुर जिले में इस वर्ष कुल 40 हजार 200 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चार आदर्श परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव एवं सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पदाधिकारियों को कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी […]