Noimg

इंटर बायोलॉजी की परीक्षा संपन्न, प्रश्नपत्र आसान से मध्यम रहा : परीक्षार्थी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रथम पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। भागलपुर के जिला स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बायोलॉजी विषय की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले हुए नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि बायोलॉजी का प्रश्नपत्र ईजी टू मॉडरेट (आसान से मध्यम स्तर का) था, जिससे उन्हें प्रश्नों को हल करने में कोई विशेष कठिनाई नहीं हुई। छात्रों का कहना था कि अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे और समय भी पर्याप्त मिला। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि उन्हें बायोलॉजी में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम बेहतर रहने की संभावना है। […]

Noimg

किसान चेतना एवं उद्यान समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के कुंजबन्ना गांव में किसान चेतना एवं उद्यान समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह ने की। इस बैठक में दर्जनों किसानों ने भाग लिया और अडानी पावर प्लांट से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को लेकर एकजुट होकर अपनी बात रखी। बैठक में मुख्य रूप से हरिनकोल पंचायत के मुखिया दीपक सिंह एवं भूमि दाता सुशील सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे पीरपैंती में अडानी पावर प्लांट के निर्माण का स्वागत करते हैं, लेकिन इसके साथ ही जिला प्रशासन को यह स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए कि स्थानीय किसानों एवं […]

Noimg

बैजानी में शिक्षक–अभिभावक गोष्ठी आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, बैजानी के प्रांगण में शनिवार को शिक्षक–अभिभावक गोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेकानंद झा ने की, जबकि विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव गुंजन ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित करना था। इस अवसर पर शिक्षक विनोद झा, राकेश झा, निरंजन कुमार, मोहम्मद तजम्मुद हुसैन, मुमताज कानो, रागिनी कुमारी शर्मा, नंदिनी, सोनम प्रिया, अराधना कुमारी एवं फरजाना का सराहनीय योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन […]

Noimg

पीएम-किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी (e-KYC) एवं किसान रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि PM-KISAN योजना से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ई-केवाईसी एवं किसान रजिस्ट्री के कार्यों को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपादित करने पर जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया […]

Noimg

सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत जिलाधिकारी ने की जन-सुनवाई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। 7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living) अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम जनता के आवेदनों पर जन-सुनवाई की। इस दौरान कुल लगभग 16 आवेदनों की सुनवाई की गई, जिनमें लंबित पेंशन एवं भूमि विवाद से संबंधित मामले प्रमुख थे। जन-सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या रखी। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सहित सभी जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत आम जनों की शिकायतों की सुनवाई की। इस अवसर पर आम […]

Noimg

नवगछिया T20 क्रिकेट लीग: बिहपुर सीनियर ने सनलाइट नारायणपुर को 13 रन से हराया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिहपुर प्रखंड के मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के मैदान पर नवगछिया T20 क्रिकेट लीग के पांचवें मुकाबले का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में बिहपुर सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनलाइट नारायणपुर टीम को 13 रन से हराया। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मोहम्मद इबरार आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहपुर सीनियर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 170 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मनो अली ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 54 रन बनाए। इसके अलावा मोकर्रम अली ने 32 रन, आसिफ ने 18 रन और शाहबाज ने 16 रन का महत्वपूर्ण योगदान […]

Noimg

अनुमंडल मैदान में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में बर्ड फ्लू की पुष्टि के प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में नवगछिया में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अनुमंडल परिसर स्थित मैदान में बड़ी संख्या में मृत पाए गए कौओं के सैंपलों की जांच में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृत कौओं के सैंपल पटना और भोपाल स्थित प्रयोगशालाओं में भेजे गए थे। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन अभियान तेज कर […]

नवगछिया में इंटर की परीक्षा दो पालियों में दस केंद्रों पर होगी आयोजित, प्रशासन ने बनाई सख्त व्यवस्था || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक निर्धारित है। इसके लिए दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में शामिल हैं – प्रशासनिक तैयारियाँअनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने आदेश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल परीक्षार्थियों को ही प्रवेश मिले। प्रवेश के लिए मुख्य द्वार पर उनके प्रवेश पत्र की जांच अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में अनाधिकृत व्यक्ति या परीक्षार्थी के सहयोगी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते। केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप […]

Noimg

बटेश्वर मेले में दर्दनाक हादसा : दसवीं की छात्रा गंगा में डूबकर हुई मौत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के बटेश्वरपुर में माघी पूर्णिमा मेले के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दसवीं कक्षा की छात्रा संध्या कुमारी (14 वर्ष) गंगा में डूब गई और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र निवासी अभिमन्यु कुमार मंडल अपने पूरे परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए बटेश्वरपुर आए थे। रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे स्नान करते समय संध्या कुमारी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन कई घंटे तक भी उसका कोई पता नहीं चल सका। लगभग आठ घंटे बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने गहन […]

Noimg

अनुमंडल कारा नवगछिया में प्रेम रावत के शांति शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत अनुमंडल कारा में विश्व शांति दूत एवं लेखक डॉ. प्रेम रावत जी के शांति संदेश पर आधारित वीडियो कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर 2025 से लगातार संचालित हो रहा था, जिसमें 200 से अधिक पुरुष बंदियों ने भाग लेकर शांति शिक्षा कार्यक्रम से लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को आंतरिक शांति, आत्मचिंतन, स्वयं की पहचान और मानसिक बल को मजबूत करने से संबंधित संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास प्रदान किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को “ज्ञान का उपहार” प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन में सुधार, आंतरिक शांति की अनुभूति और आत्मबोध को […]