संदेहास्पद स्थिति में मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विसुराउत रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रविवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर फोरलेन सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर रेलवे लाइन के पास पड़े युवती के शव पर पड़ी। तुरंत लोगों ने नवगछिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। बाद में एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि […]

Noimg

बजट 2026–27 खेल और खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक: जेम्स फाइटर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट 2026–27 को खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिहाज से काफी सकारात्मक बताया गया है। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट खेल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जेम्स फाइटर ने कहा, “इस बजट के बाद खेलकूद के उपकरण अब अधिक किफायती होंगे। इससे युवा खिलाड़ी और आम लोग आसानी से गुणवत्ता वाले खेल सामान तक पहुँच पाएंगे। यह बजट हमारी खेल संस्कृति को मजबूत करेगा और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि खेल में निवेश केवल खिलाड़ियों के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे समाज में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ेगा। […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन, 200 से अधिक कैडेट हुए शामिल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में 23 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश मोहन के देख-रेख में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैप्टन संदीप कुमार, एएनओ लेफ्टिनेंट विकास पांडेय, एएनओ संदीप भारती, सूबेदार सालिक राम मल्ल, हवलदार बहादुर गुरुंग और सीटीओ इस्माइलपुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस परीक्षा में बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेटों के अलावा नवोदय विद्यालय, नगरपारा, झंडापुर और इस्माइलपुर के एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए। कुल मिलाकर लगभग 200 एनसीसी कैडेटों ने परीक्षा में भाग लिया। बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डी.पी. सिंह ने इस आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने परीक्षा स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी की […]

Noimg

गश्ती के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।कहलगांव थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कहलगांव थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय पिंटू मंडल के […]

Noimg

भागलपुर पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, आम बजट को बताया विकासोन्मुख || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शुक्रवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट का सीधा प्रसारण देखा और सुना। बजट प्रसारण के बाद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने इस बजट के माध्यम से देश को कई बड़ी सौगातें दी हैं, जो विकास को नई दिशा देंगी। कृषि मंत्री ने बताया कि बनारस और पटना में प्रस्तावित विमान मरम्मत (मेंटेनेंस) सुविधा से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और […]

Noimg

माघी पूर्णिमा पर अजगैविनाथ धाम में आस्था का सैलाब, उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बिहार और झारखंड से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और मइया पार्वती के जयकारों से अजगैविनाथ नगरी गुंजायमान हो उठी। धार्मिक मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का वास गंगा जल में होता है। ऐसे में गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर उमड़ पड़ी। इस दौरान मिथिलांचल से आए हजारों कांवरिया भी अजगैविनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर गंगाजल लेकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल […]

Noimg

माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आई महिला की सड़क हादसे में मौत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने झारखंड से भागलपुर आई एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉ. डी.पी. सिंह के क्लिनिक के सामने उस समय हुआ, जब एक टोटो (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो तेज रफ्तार में था। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराया। टोटो की आगे वाली सीट पर बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां […]

Noimg

माघी पूर्णिमा पर भागलपुर के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बरारी सीढ़ी घाट, जहाज़ घाट और कहलगांव बटेश्वर घाट पर स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। घाटों पर आपदा मित्र, एनडीआरएफ की टीमें, प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया था। प्रमुख मार्गों पर वाहनों […]

Noimg

जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में बिहार के छोटू कुमार को ‘बेस्ट अपकमिंग प्लेयर’ अवार्ड || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : तमिलनाडु के ईरोड में संपन्न हुई 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार बालक टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले छोटू कुमार (बेगूसराय) को चैंपियनशिप का “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर अवार्ड” प्रदान किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बालक वर्ग की प्रतियोगिता में बिहार टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश भर में आठवां स्थान प्राप्त किया। टीम के इस प्रदर्शन में छोटू कुमार की भूमिका काफी सराहनीय रही। बेस्ट अपकमिंग प्लेयर अवार्ड से सम्मानित होने पर छोटू कुमार को बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव सह भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर, साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन के गोल्ड मेडलिस्ट दीपक […]

Noimg

झूठी लूट की साजिश का खुलासा, खुद ही शिकायतकर्ता निकला आरोपी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र में 20 नवंबर 2025 को दर्ज लूट के एक मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि भारत फाइनेंस में कार्यरत 24 वर्षीय युवक रिंकू कुमार ने खुद ही लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह किया था। रिंकू कुमार, पिता अजय मंडल, ने सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, रिंकू कुमार ने सजौर थाना में आवेदन देकर बताया था कि वह कलेक्शन कर एक लाख 32 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लेकर अकेले लौट रहा था, तभी उसके साथ लूट की घटना हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अनुसंधान शुरू किया। लगातार दो […]