Noimg

नगरह गांव में सादगी और श्रद्धा के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड के नगरह गांव में सनातन परंपरा, सादगी और श्रद्धा भाव के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे अनुशासन और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुई। विशेष बात यह रही कि गांव के सभी टोलों और मोहल्लों से लोग एक साथ सामूहिक रूप से विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने मां सरस्वती की विदाई में सहभागिता निभाई। सनातन सेवा समिति नगरह के सदस्य विहान सिंह राजपूत ने बताया कि विसर्जन यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील या आपत्तिजनक गीतों का प्रयोग नहीं किया गया। “अपनी संस्कृति, अपनी पहचान” के संकल्प के साथ धार्मिक मर्यादा और सामाजिक संस्कारों का पालन करते हुए विसर्जन संपन्न कराया […]

तिरासी गाँव में पिंडी पर विराजमान हुई मां माघी दुर्गा, गंगा महाआरती का हुआ आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के तिरासी गाँव में रविवार की संध्या को मां माघी दुर्गा अपने पिंडी पर विराजमान हुईं। इस अवसर पर भव्य सप्तमी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए। माता के पिंडी पर विराजमान होने के बाद भावपूजा-अर्चना संपन्न की गई और माता का पट खोला गया। इसके पश्चात सप्तमी संध्या आरती आयोजित की गई, जिसे महागंगा आरती के रूप में संपन्न किया गया। इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव के साथ माता की स्तुति की और गंगा आरती में भाग लेकर धार्मिक उल्लास का अनुभव किया। पूजा स्थल पर पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुशासन और शांति बनाए रखी गई। इस भव्य आयोजन ने गांव में […]

नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फिक्सचर जारी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया – नवगछिया में आयोजित टी-20 क्रिकेट लीग का फिक्सचर जारी कर दिया गया है। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और सचिव राजेश कुमार राजू ने बताया कि इस लीग में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। टीमों का बंटवारा इस प्रकार है: पुल ए: आईसीसी बिहपुर, नवगछिया जूनियर, जय हिंद लत्तीपुर पुल बी: सनलाइट नारायणपुर, नवगछिया सीनियर, एमसीसी बिहपुर मैच शेड्यूल: पुल ए (सर्वोदय मैदान, बिहपुर): 27 जनवरी: आईसीसी बिहपुर vs नवगछिया जूनियर 28 जनवरी: आईसीसी बिहपुर vs जय हिंद लत्तीपुर 29 जनवरी: नवगछिया जूनियर vs जय हिंद लत्तीपुर पुल बी (नारायणपुर): 31 जनवरी: नवगछिया सीनियर vs एमसीसी बिहपुर 1 फरवरी: एमसीसी बिहपुर vs सनलाइट नारायणपुर 2 फरवरी: सनलाइट नारायणपुर vs नवगछिया सीनियर सेमीफाइनल […]

Noimg

नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम को ‘बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेज अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया – अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन और नवाचारी चुनावी प्रक्रियाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय ‘बेस्ट इलेक्शन प्रैक्टिसेज अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए बिहार के मुख्य सचिव द्वारा प्रदान किया गया। चुनाव के दौरान मतदाता जागरूकता बढ़ाने, मतदान प्रतिशत सुधारने, दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था के सशक्त प्रबंधन में उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। नवगछिया अनुमंडल में पदस्थापित रोहित कर्दम को यह सम्मान मिलने से क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह है। जनप्रतिनिधियों और […]

जमीनी विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : 03 जनवरी 2026 को परबत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम गरैया में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी द्वारा मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसका इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतक की पत्नी के आवेदन पर परबत्ता थाना में कांड संख्या 2/26, धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के बाद कांड में संलिप्त विनीत यादव पिता: लेलू यादव, उर्फ लालदो यादव, ग्राम गरैया को शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। पुलिस अब भी कांड में अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी […]

भागलपुर में सरस्वती मां की विसर्जन शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर – शहर में सरस्वती मां की विसर्जन शोभायात्रा शांति और अनुशासनपूर्ण माहौल में निकाली गई। शहर के विभिन्न इलाकों से निकली शोभायात्राएं निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए मुसहरी घाट पहुँचीं, जहाँ सभी प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा और शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (नगर एसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उनके साथ बरारी थाना के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग का संदेश देते हुए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी और अन्य संगठनों के सदस्य निगरानी में सक्रिय रूप से शामिल रहे। मुसहरी घाट में कार्यकारी संयोजक महबूब […]

Noimg

भागलपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर “शहीदों को नमन” कार्यक्रम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर “शहीदों को नमन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिलकामांझी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में 77 दीप प्रज्वलित किए गए, जिनमें भारत माता के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम में भागलपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम तिलका मांझी सहित सभी शहीदों और राष्ट्रभक्तों के योगदान को याद कर उनका सम्मान कर रहे हैं। सामाजिक संस्था नागरिक विकास समिति द्वारा आयोजित इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमारे राष्ट्रभक्तों ने केवल स्वतंत्रता संग्राम में ही योगदान नहीं दिया, बल्कि समाज में समानता […]

Noimg

बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का एलान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : ईरोड (तमिलनाडु) – 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाली 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक एवं बालिका) का ऐलान कर दिया गया है। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संघ के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, और संयोजक डॉ. अरुण दयाल ने शुभकामनाएं दीं। बिहार टीम आज संघमित्रा एक्सप्रेस से तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। घोषित बिहार जूनियर टीम: बालक वर्ग:कप्तान – छोटू कुमारअन्य खिलाड़ी – आर्यन कुमार, शशांक कुमार (बेगूसराय), गौरव कुमार, […]

Noimg

भागलपुर के सैंडिस मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा 77वां गणतंत्र दिवस ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे मुख्य झंडोत्तोलन, परेड और झांकियों का होगा आयोजन भागलपुर ।26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम मंत्री, पथ निर्माण एवं उद्योग विभाग, बिहार और प्रभारी मंत्री भागलपुर जिला, दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा पूर्वाह्न 9 बजे संपन्न किया जाएगा। मुख्य समारोह से पूर्व, सुबह 8 बजे से परेड ग्राउंड में जवानों का आगमन शुरू होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भागलपुर, जिला अधिकारी भागलपुर, आरक्षी पुलिस महानिरीक्षक पूर्वीय क्षेत्र भागलपुर, आयुक्त भागलपुर प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी बारी-बारी से मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का आगमन होगा, जो […]

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली जागरूकता रैली || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

स्काउट-गाइड एवं एनसीसी कैडेट्स ने किया मतदाता जागरूकता का प्रचार भागलपुर में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई, जहां जिला निर्वाचन उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली में स्काउट एंड गाइड के साथ-साथ एनसीसी बिहार बटालियन के बड़ी संख्या में कैडेट्स ने भाग लिया। रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी, जहां आम लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र में भागीदारी के महत्व के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय […]