बाल भारती विद्यालय में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गौशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के तहत मां सरस्वती की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों की अच्छी खासी मौजूदगी रही। विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को बड़े धूमधाम और अनुशासन के साथ संपन्न कराया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन-कीर्तन के माध्यम से मां सरस्वती को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन बच्चों में माता सरस्वती के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल आध्यात्मिक […]

Noimg

बसंत पंचमी पर संस्कृति, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश || GS NEWS

bihar bhagalpurChanchal Jha0

नई दिल्ली : महाविद्यालय के विकसित भारत संकल्प क्लब द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। पूरे महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक और अनुशासित वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रमों की शुरुआत पतंग सजावट प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पतंगों पर सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश और नारे लिखकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रस्तुति, रचनात्मकता और विषय की प्रासंगिकता के आधार पर किया गया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान […]

Noimg

फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन में बिहार ने राजस्थान को हराया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) – फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के पूल “बी” के लीग मुकाबले में बिहार ने राजस्थान को 35-20, 35-16 से मात दी। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस मैच में बिहार की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कप्तान प्रिया सिंह, युक्ता रानी, साक्षी कुमारी, प्रियंका कुमारी और कोमल कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ज्ञातव्य है कि फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश की सर्वश्रेष्ठ 8 महिला टीमों को खेलने का अवसर मिलता है। इस वर्ष भी बिहार की महिला टीम क्वालीफाई कर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खेल रही है।

Noimg

नवगछिया में दो महिलाओं से एटीएम धोखाधड़ी, आरोपी फरार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में एटीएम धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। शनिवार शाम मकनपुर चौक स्थित एसबीआई एटीएम में मदद के बहाने एक युवक ने दो महिलाओं के एटीएम कार्ड बदल दिए और फरार हो गया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव निवासी नागो यादव की पत्नी बेबी देवी और सुकल यादव की पत्नी कविता देवी पैसे निकालने एटीएम पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवक एटीएम के अंदर आया और मदद का नाटक करते हुए उनका पिन देख लिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं के एसबीआई एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें अलग कार्ड थमा दिया। कुछ देर बाद जब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों […]

Noimg

नवगछिया में गणतंत्र दिवस पर “मेरा लहू देश के नाम” स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का होगा आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया की मारवाड़ी युवा मंच शाखा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी विवाह भवन, नवगछिया के प्रांगण में “मेरा लहू देश के नाम” स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। इस संबंध में अध्यक्ष चेन्तन मुनका ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर के रक्त अधिकोष की टीम के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नजदीकी लोगों को आपातकाल में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर यही शिविर मददगार साबित होता है। श्री मुनका नें जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और रक्तदाता वास्तव में जीवन रक्षक हीरो होते हैं, जो दूसरों की जिंदगी बचाने में योगदान देते हैं। शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने […]

Noimg

मद्यनिषेध के कांडों में कुल- 08 अभियुक्त गिरफ्तार एवं कुल 24.5 लीटर शराब बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया एसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गोपालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से बैग में शराब लेकर झल्लूदास टोला की तरफ जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में गोपालपुर थाना टीम द्वारा झल्लूदास टोला रोड के समीप मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा करने पर मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति उक्त मोटरसाईकिल को छोड़कर भागने में सफल रहे। तत्पश्चात मोटरसाईकिल एवं बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 10.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 23/26, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।