Noimg

सरस्वती पूजा को लेकर सिटी एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में आगामी सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान सिटी एसपी ने नाथनगर, मोजाहिदपुर, हबीबपुर, ललमटिया एवं मधुसूदनपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सिटी एसपी ने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया […]

Noimg

जिलाधिकारी ने कहलगांव में भू-अर्जन को लेकर की समीक्षा बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

गोड्डा–पीरपैंती एवं विक्रमशिला–कटोरिया रेल लाइन के भू-अर्जन की स्थिति पर हुई विस्तृत चर्चा भागलपुर। अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में कहलगांव एवं पीरपैंती अंचल अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी कहलगांव एवं पीरपैंती, तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी पीरपैंती उपस्थित रहे। बैठक के दौरान गोड्डा–पीरपैंती रेल लाइन के भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी कहलगांव एवं पीरपैंती को निर्देश दिया कि संबंधित रैयतों से प्रतिदिन आवेदन प्राप्त किए जाएं तथा कैंप लगाकर वंशावली तैयार करने एवं एलपीसी निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने बताया […]

Noimg

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने 20 टन कोयले की छाई से उकेरी मां शारदे की भव्य आकृति || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिले के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत एकचारी पंचायत में आगामी 23 जनवरी को आयोजित होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में मां शारदे क्लब के तत्वावधान में देश के चर्चित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी और नवाचारी कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस बार मधुरेंद्र कुमार ने कला के क्षेत्र में एक नया प्रयोग करते हुए एनटीपीसी कहलगांव में बिजली उत्पादन के दौरान निकलने वाली 20 टन (20,000 किलोग्राम) कोयले की छाई से लगभग 15 फीट ऊंची मां सरस्वती की दिव्य और भव्य आकृति का निर्माण किया है। इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने “हैप्पी सरस्वती पूजा” का संदेश भी अंकित किया है। इस अद्भुत रचना में […]

Noimg

भूकंप से बचाव को लेकर सुरक्षा पखवाड़ा, एसएम कॉलेज में एसडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार की ओर से 15 जनवरी से 28 जनवरी तक सुरक्षा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर के सुंदरवती महिला कॉलेज में एसडीआरएफ द्वारा विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में 200 से अधिक छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों को भूकंप से बचाव और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुमार नीरू ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भूकंप आने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बरतना सबसे आवश्यक है। उन्होंने “ड्रॉप, कवर और होल्ड” तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मजबूत टेबल या बेड के नीचे जाकर सिर […]

Noimg

स्कूल का मामूली विवाद बना हिंसा की वजह, दो परिवारों में झड़प|| GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

आठवीं के छात्र की हालत नाजुक, मायागंज में भर्ती भागलपुर। स्कूली बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो परिवार आमने-सामने आ गए, जिसमें दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सुदान टोला की है। इस घटना में सबसे गंभीर रूप से घायल आठवीं कक्षा के छात्र मनीष कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। मनीष को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। परिजनों के अनुसार मनीष गांव के ही एक स्कूल में पढ़ाई करता है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को स्कूल में मनीष का अपने सहपाठी प्रिंस से […]

Noimg

समृद्धि यात्रा–2026 की तैयारी को लेकर जिला स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। समृद्धि यात्रा–2026 के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बिंदुवार चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समृद्धि यात्रा के प्रथम चरण की शुरुआत 16 जनवरी से पश्चिम चंपारण से की गई है, जो 24 जनवरी को वैशाली जिले में संपन्न होगी। द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री फरवरी के दूसरे पखवाड़े में भागलपुर पहुंचेंगे। इसी क्रम में भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा यात्रा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। बैठक में मुख्यालय से उपलब्ध कराए गए निर्धारित प्रपत्र के आधार पर समृद्धि यात्रा […]

Noimg

समृद्धि यात्रा–2026 की तैयारी को लेकर जिला स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। समृद्धि यात्रा–2026 के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के साथ बिंदुवार चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समृद्धि यात्रा के प्रथम चरण की शुरुआत 16 जनवरी से पश्चिम चंपारण से की गई है, जो 24 जनवरी को वैशाली जिले में संपन्न होगी। द्वितीय चरण में मुख्यमंत्री फरवरी के दूसरे पखवाड़े में भागलपुर पहुंचेंगे। इसी क्रम में भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा यात्रा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। बैठक में मुख्यालय से उपलब्ध कराए गए निर्धारित प्रपत्र के आधार पर समृद्धि यात्रा […]

Noimg

नगरह में आपसी विवाद के दौरान मारपीट, चार लोग घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नगरह क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्व. सहदेव के पुत्र प्रदीप, लक्ष्मी के पुत्र अभिनंदन, प्रदीप की पत्नी अनिता देवी और लेल्हू की पुत्री लक्ष्मी शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मारपीट व्यक्तिगत विवाद के कारण हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

Noimg

एनएच-31 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर एक सड़क दुर्घटना में राजेंद्र कॉलोनी के युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अंकित कुमार, डब्ल्यू पंडित के पुत्र, राजेंद्र कॉलोनी के रूप में की गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

Noimg

भागलपुर में आंतरिक राजस्व की समीक्षात्मक बैठक, अवैध खनन और राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को आंतरिक राजस्व की प्रमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर और बाँका जिले के सभी नगर परिषद, नगर पंचायत, कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, खनिज विकास पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, अवर निबंधक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में खनिज विकास और अवैध खनन पर विशेष चर्चा की गई। खनिज विकास पदाधिकारी, भागलपुर और बाँका को निर्देश दिया गया कि वे टीम बनाकर अवैध खनन की सघन जांच करें। अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के स्तर से भी इस संबंध में जांच सुनिश्चित की जाएगी। अवैध खनन में वसूली न होने की स्थिति में नीलामी सहित अग्रेतर […]