Noimg

नवगछिया की 104 वर्षीय कमलावती देवी का निधन, समाज में उनके सौम्य व्यक्तित्व की रही याद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। पूर्व नगर उपाध्यक्ष डॉ. सुखदेव प्रसाद की पत्नी कमलावती देवी का बुधवार को 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पौत्र मुकेश राणा ने बताया कि दादी कमलावती देवी अपने सौम्य और विनम्र व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। कमलावती देवी ने कभी भी सरकारी पेंशन नहीं ली और समाज में अपनी सादगी और सद्भाव के लिए सम्मानित रही। पिछले वर्ष उन्हें राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नवगछिया एसपी और एसडीओ द्वारा सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, 2025 के विधानसभा चुनाव में नवगछिया प्रशासन ने उनके घर जाकर उन्हें मतदान कराने की सुविधा प्रदान की थी। उनके निधन पर नवगछिया के गणमान्य नागरिकों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। कमलावती देवी की सादगी, […]

Noimg

नवगछिया में सीएनजी ऑटो पलटा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के लोकमानपुर सड़क पर बुधवार दोपहर एक सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सिंघकुण्ड निवासी जितेंद्र प्रसाद सिंह (स्वर्गीय राधे प्रसाद सिंह के पुत्र), सुनील सिंह (योगेंद्र सिंह के पुत्र) और रिंटू सिंह (मणि भूषण प्रसाद सिंह के पुत्र) के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इलाज के दौरान दो घायलों की स्थिति गंभीर पाई गई, जिसके कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और वाहन का अचानक […]

Noimg

खरीक पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार|| GS NEWS

खरीकChanchal Jha0

नवगछिया । खरीक पुलिस ने शराब के नशे में मारपीट और रंगदारी की कोशिश करने वाले तेलघी निवासी रामचंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना पीड़िता ने खरीक थाने को दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि रामचंद्र सिंह नशे की हालत में उनके घर में घुस आया और उनके पति व देवर से मारपीट करने के साथ ही पैसे की रंगदारी की मांग कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर थाने लाया। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया। घटना के बाद खरीक थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में […]

रंगरा थाना पुलिस ने पिकअप से 274 लीटर शराब बरामद कर तीन आरोपित को दबोचा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । रंगरा थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवगछिया की ओर जा रही बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने पिकअप वाहन से कुल 274.32 लीटर विदेशी शराब बरामद की और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जनवरी को रंगरा थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग के पिकअप और एक कार से काफी मात्रा में शराब नवगछिया की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पाते ही रंगरा थाना की टीम ने चापर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पिकअप के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन सड़क किनारे खड़ा कर भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन […]

Noimg

इस्माईलपुर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण बनाने को शांति समिति की बैठक || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडChanchal Jha0

नवगछिया । इस्माईलपुर थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष धीरज कुमार और अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और जुलूस, विसर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक […]

बाबा गणिनाथ सेवा समिति ने जरूरतमंदों के बीच किया भोजन वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का आरंभ समिति के संरक्षक निरंजन साह (बभनगामा) की माँ स्वर्गीय सावित्री देवी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को सम्मान और अनुशासन के साथ भोजन वितरित किया गया। लोगों ने सेवा और श्रद्धा भाव के साथ सब्जी और बुनिया का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी सेवाओं के माध्यम से समर्पण और अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा […]

ठंड में ठिठुरन गर्मी में उमस और बरसात में सर पर टपकता है पानी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

जिले का एकमात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय खपरैल में, छात्र-छात्राएं जोखिम में जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने किया विद्यालय का निरीक्षण नवगछिया प्रखंड के नगरह स्थित राजकीयकृत नंद कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र का एकमात्र उच्च माध्यमिक स्तर का सरकारी विद्यालय है जो खपरैल का हैं । यहां आसपास के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन इस विद्यालय की स्थिति बेहद दुर्दशा भरी और खतरनाक है। विद्यालय का वर्तमान भवन खपरैल की छत वाला जर्जर ढांचा है, जो विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके भविष्य पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। भागलपुर जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने देखा कि बरसात में छत लगातार टपकती […]

Noimg

शिवनारायणपुर स्टेशन पर ट्रेन ठहराव कार्यक्रम में हंगामा, सांसद समर्थकों में नोकझोंक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज–दानापुर इंटरसिटी ट्रेन (13235/13236) के ठहराव को लेकर आयोजित कार्यक्रम उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल और गोड्डा सांसद के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते नोकझोंक और हंगामे में बदल गई। रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद अजय कुमार मंडल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। मंच से गोड्डा सांसद का नाम लिए जाने पर स्थानीय सांसद के समर्थकों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद के प्रयासों से जुड़ा है, ऐसे में किसी “बाहरी सांसद” का नाम लेना उचित नहीं है। इसी बात को लेकर […]

Noimg

बरारी में बस चालक से मारपीट का आरोप, बिहार ड्राइवर संगठन का थाने में हंगामा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल चौक स्थित एलआईसी कार्यालय के पास मंगलवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के बस चालक पंकज के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात जेल कर्मियों ने बस से टक्कर का आरोप लगाते हुए चालक को घसीट-घसीट कर पीटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक पंकज बीएसआरटीसी की बस लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग कार से नवगछिया की ओर जा रहे थे। आरोप है कि कार रॉन्ग साइड से आ रही थी और उसी दौरान बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सवार लोग नीचे उतरे और अपने अन्य साथियों को बुलाकर चालक पंकज के साथ जमकर मारपीट की। घायल चालक पंकज […]

Noimg

भागलपुर का पहला जेड गोल्ड यूनिट “देसी होम फ्लेवर” बना शुद्ध सरसों तेल की पहचान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले का पहला जेड गोल्ड यूनिट “देसी होम फ्लेवर” ब्रांड आज शुद्ध सरसों तेल के लिए देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। कोल्हू से तैयार इस शुद्ध सरसों तेल के स्वाद और गुणवत्ता के मुरीद अब केवल भागलपुर या बिहार ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी लोग बनते जा रहे हैं। “देसी होम फ्लेवर” के उत्पादों की गुणवत्ता से प्रभावित होकर कंपनी की डायरेक्टर स्वीटी कुमारी से वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम के दौरान भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष संवाद किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे यह जाना कि उत्पाद किस प्रकार तैयार किए जाते हैं और किन-किन स्थानों तक इसकी आपूर्ति की जाती है। प्रधानमंत्री ने उनके उज्ज्वल […]