Noimg

सुल्तानगंज नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर मंथन, शौचालय एग्रीमेंट को लेकर हंगामा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंचासीन कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार एवं उप मुख्य पार्षद नीलम देवी उपस्थित रहीं। इसके अलावा सभी वार्ड पार्षद, नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण बैठक में शामिल हुए। बैठक में पूर्व में लिए गए प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और उन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्णय लिया गया। वहीं अजगैबीनाथ गंगा के समीप स्थित शौचालय के संचालन को लेकर जय माता दी संस्था को 25 वर्षों के लिए दिए गए एग्रीमेंट का मुद्दा सदन में जोरशोर से उठाया गया। इस विषय पर वार्ड पार्षद विभूति […]

Noimg

पीरपैंती के मानिकपुर में भीषण अगलगी, वृद्ध महिला का घर जलकर राख || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से एक परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस अगलगी की घटना में स्व. रामप्रसाद साह की पत्नी गीता देवी का घर पूरी तरह प्रभावित हो गया। आग की चपेट में आने से घर में रखा एक क्विंटल गेहूं, कंबल, गद्दा सहित घरेलू उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही घर में रखी लगभग 16 हजार रुपये की नगद राशि भी आग में जल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल वृद्ध गीता देवी और उनकी पुतहू मौजूद थीं। अचानक आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने […]

Noimg

भागलपुर के जीआई टैग उत्पादों की होगी ब्रांडिंग, उद्योग स्थापना की दिशा में पहल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर बिहार का ऐसा एकमात्र जिला है, जहां चार उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) प्राप्त है। इनमें जर्दालु आम, कतरनी धान, तसर सिल्क और मंजूषा पेंटिंग शामिल हैं। इन विशिष्ट उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन और विपणन को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से अब इनके ब्रांडिंग और उद्योग स्थापना की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जर्दालु आम उत्पादक किसान, कतरनी धान उत्पादक किसान, तसर सिल्क से कपड़ा बनाने वाले बुनकर तथा मंजूषा पेंटिंग से जुड़े कलाकारों की टीम शामिल हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जीआई टैग प्राप्त उत्पादों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने […]

Noimg

फेडरेशन कप के लिए बिहार सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन टीम घोषित ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार सीनियर महिला बॉल बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि बिहार टीम इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने के उद्देश्य से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। टीम की घोषणा के बाद वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष राजेश शुभांगी, जिला सचिव रवि रंजन कुमार, आरसीटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक ई. रवि कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद कुमार धोनी तथा राष्ट्रीय लोक […]

Noimg

टीएनबी महाविद्यालय में भूगोल विभाग और आईक्यूएसी के सहयोग से भौगोलिक प्रदर्शनी का आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर स्थित टी.एन.बी. महाविद्यालय के प्रांगण में भूगोल विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में भौगोलिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे प्रो. (डॉ) दीपो महतो, प्राचार्य टी.एन.बी. कॉलेज, प्रो. (डॉ) अनिरुद्ध कुमार, प्राचार्य बी.एन. कॉलेज, प्रो. (डॉ) उमेश प्रसाद सिंह, प्रो. (डॉ) शरत चंद्र मंडल, प्रो. (डॉ) वीरेंद्र प्रसाद शर्मा (पूर्व विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग), डॉ प्रशांत कुमार, विभागाध्यक्ष भूगोल स्नातकोत्तर विभाग टी.एम.बी. विश्वविद्यालय तथा डॉ जनेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके पश्चात कुलगीत का गायन किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत संबोधन डॉ जनेंद्र कुमार, विभागाध्यक्ष भूगोल, टी.एन.बी. महाविद्यालय ने किया। वहीं विषय प्रवेश डॉ राधा कुमारी, सहायक प्राध्यापक, टी.एन.बी. कॉलेज ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी के महत्व […]

Noimg

बरारी में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में आठ पर हत्या का मामला दर्ज ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके ही घर के कमरे में शव मिला जिसके बाद यह मामला आ त्म हत् या और हत् या दोनों ही दृष्टिकोण से गंभीर हो गया है। परिजनों के अनुसार, महिला ने रोज की तरह अपने दो बेटे और एक बेटी को स्कूल भेजा था। इसके बाद वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। जब परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा, जहां महिला फंदे से झू ल ती हुई मि ली। तुरंत इसकी सूचना बरारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और […]

Noimg

50 हज़ार का ईनामी कुख्यात राहुल यादव नागालैंड से गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। ढोलबज्जा बाजार में व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करने वाले कुख्यात आरोपित को पुलिस ने नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गोपालपुर थाना के लत्तरा निवासी राहुल यादव हैं, जिन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। राहुल यादव टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था और उसका रंगदारी का मामला जिले में काफी चर्चा में रहा। जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को राहुल यादव ने कुख्यात छोटुआ यादव के नाम पर ढोलबज्जा बाजार के व्यवसायियों से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। इस घटना के बाद व्यापारी भड़क गए और उन्होंने विरोध स्वरूप बाजार बंद कर थाना का घेराव कर दिया। जांच में सामने आया कि राहुल यादव ने […]

Noimg

श्री श्री 108 माधी दुर्गा मंदिर में भव्य आयोजन जारी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। श्री श्री 108 माधी दुर्गा मंदिर तिरासी,गोपालपुर, जिसकी स्थापना वर्ष 1978 में हुई थी, का पुनः निर्माण 2025 में किया गया। वर्तमान में इस मंदिर के पुनः निर्माण और वार्षिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही विधिपूर्वक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आचार्य पंडित दुर्गेश झा, पंडित रमण झा, मनोज झा, राजु झा, पंकज ठाकुर, गौरव झा, अमित शास्त्री और विषभर झा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मंदिर में पंचमी से लेकर सप्तमी और महागंगा आरती तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं। विशेष रूप से 23 जनवरी 2026 को पंचमी, 24 और 25 जनवरी को सप्तमी एवं महागंगा आरती, 26 जनवरी को विर्मलन कार्यक्रम और 28 जनवरी को विसर्जन के अवसर पर आयोजन किया […]

Noimg

नवगछिया और शाहकुंड में टीबी मरीजों को एनटीपीसी के सहयोग से फूड पैकेट का वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित 17 मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। यह वितरण एनटीपीसी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य मरीजों को उपचार के साथ-साथ पोषण सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पिंकेश कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. बीदास, बीएचएम अनुरिमा कुमारी, बीसीएम सुमित कुमार, एसटीएलएस शंकर कुमार सिंह, एसटीएस, बी एंड एमएनई और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चिह्नित सभी टीबी मरीजों को लगातार छह महीने तक नियमित रूप से फूड बास्केट उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मरीजों को आवश्यक पोषण मिलेगा, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी और दवाओं के प्रभाव […]

Noimg

राज्य महिला बॉल बैडमिंटन टीम में नवगछिया की प्रज्ञा और मुस्कान का चयन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाली फेडरेशन कप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (महिला) में भाग लेने के लिए बिहार टीम में नवगछिया के दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। यह जानकारी राज्य प्रवक्ता एवं नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी। नवगछिया मक्खात किया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल और शीला कुमारी की पुत्री प्रज्ञा भारती, तथा नारायणपुर बलहा निवासी उत्तम कुमार और राखी देवी की पुत्री मुस्कान कुमारी का चयन बिहार राज्य महिला टीम में हुआ है। राज्य टीम में चयनित होने पर भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, संघ के मुख्य संरक्षक एवं बिहपुर विधायक ई0 कुमार शैलेंद्र, अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, कोषाध्यक्ष दिव्य प्रियदर्शी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स […]