Noimg

महर्षि मेही आश्रम में दो दिवसीय पंचायत संतमत सत्संग का 13वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत गोसाईंदासपुर पंचायत के मथुरापुर स्थित महर्षि मेही आश्रम में दो दिवसीय पंचायत संतमत सत्संग के 13वें वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। अधिवेशन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक भजन, स्तुति, विनती, सद्ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। संतों ने अपने प्रवचनों में महर्षि मेही के संदेशों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। आयोजक कबीर पासवान ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका सदुपयोग करना चाहिए। मृत्यु सबसे बड़ा सत्य है, फिर भी मनुष्य उससे बचना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सद्कर्म करते हुए सात्विक जीवन जीना चाहिए, जिससे अच्छे संस्कारों की प्राप्ति होती है। उन्होंने यह […]

Noimg

नितिन नवीन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अश्विनी कुमार चौबे ने दी बधाई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कर्मठ, युवा एवं ऊर्जावान नेता नितिन नवीन की नियुक्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री चौबे ने कहा कि अब तक के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन नवभारत के निर्माण में युवा शक्ति को निर्णायक भूमिका देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने बिहार के एक सपूत को यह गौरवशाली संगठनात्मक दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट […]

Noimg

सबौर महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न || GS NEWS

सबौरChanchal Jha0

भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सबौर महाविद्यालय, सबौर में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 (महिला एवं पुरुष वर्ग) का समापन समारोह आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टीएनबी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपो महतो, सबौर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नाज प्रवीण, टीएनबी महाविद्यालय एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. राजीव सिंह, वर्सर डॉ. राकेश रंजन एवं क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रो. डॉ. दीपो महतो ने कहा कि शिक्षक वही होता है जो बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाना ही सच्चे शिक्षक की पहचान है। उन्होंने प्रतियोगिता में […]

Noimg

भागलपुर के जीआई टैग्ड उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिले के जीआई टैग्ड उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कतरनी चावल, जर्दालू आम, तसर सिल्क एवं मंजूषा पेंटिंग से जुड़े किसान, बुनकर, व्यापारी, मंजूषा कलाकार एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान इन उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और विपणन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर जिले को यह एक बड़ी उपलब्धि मिली है कि उसके चार प्रमुख उत्पादों — कतरनी चावल, जर्दालू आम, तसर सिल्क और मंजूषा पेंटिंग — को जीआई टैग प्राप्त […]

Noimg

डीजे पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध- डीएम भागलपुर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

सरस्वती पूजा को लेकर जिला शांति समिति की हुई बैठक बिना लाइसेंस के नहीं निकलेगा जुलूस- एसएसपी भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी तथा एसएसपी प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव के आलोक में संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा विद्या की देवी की पूजा है तदनुसार पूजा का भी आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया जाए। उन्होंने कहा बड़े पंडालों और विसर्जन के रास्ते में सीसीटीवी लगाया जाएगा। […]

Noimg

आधारभूत संरचना योजनाओं की समीक्षा को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा को लेकर जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं परियोजना निदेशक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने भागलपुर जिला अंतर्गत महत्वपूर्ण लंबित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। विशेष रूप से उन योजनाओं पर चर्चा की गई, जो दो या अधिक विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण लंबित हैं। पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल भागलपुर को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्वी, शहरी से तीन योजनाओं के लिए इलेक्ट्रिसिटी यूटिलिटी शिफ्टिंग का प्राक्कलन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, तीनों योजनाओं का प्राक्कलन जिला स्तर से मुख्यालय भेजा जा चुका है। इस […]

Noimg

प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3 आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । बिहपुर बीआरसी परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3 आयोजित हुआ। उद्घाटन बिहपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी काजल कुमारी व निर्णायक मंडल शिक्षकों व लेखापाल रंजन कर्ण के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन कर किया। मंच संचालन शिक्षक अनिल कुमार दीपक कर रहे थे। वर्ग एक से पांच के टीएलएम प्रदर्शनी में बिहपुर प्रखंड के सभी 13 संकुलों से लगभग 65 प्रतभागी शिक्षक हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, गणित व पर्यावरण शिक्षा टीएलएम के साथ शामिल हुए। जिसमें उमवि औलियाबाद संकुल से प्रावि औलियाबाद की पूजा कुमारी हिंदी, उमवि गौरीपुर-लत्तीपुर संकुल से मवि नरकटिया के हर्षराज गणित, उमवि गौरीपुर-लत्तीपुर संकुल से मवि गौरीपुर की सुदिक्षा कुमारी अंग्रेजी, […]

Noimg

कलयुगी नशेड़ी पुत्र ने 72 वर्षीय वृद्ध माता-पिता को सोए अवस्था मे बबूल के खूंटा से मारपीट किया जख्मी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

वृद्ध माता-पिता तीन दिनों से पड़ोसी के घर में छिपकर रह रहे थे सनकी पुत्र ने पड़ोसी के घर में घुसकर सोए माता-पिता के ऊपर खूंटा से किया हमला नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है ईलाज नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड संख्या- 10 में सोमवार को कलयुगी, नशेड़ी पुत्र द्वारा 72 वर्षीय वृद्ध माता-पिता के साथ बड़ी निर्दयता से मारपीट किया गया। दोनों का इलाज नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। ग्रामीणों की मदद से दोनों की जान बची। दोनों पुत्र के भय से तीन दिनों से पड़ोसी के घर में छुपकर रह रहे थे। मामले को लेकर पीड़ित वृद्ध पिता नवटोलिया वार्ड संख्या- 10 निवासी विजय चौधरी पिता स्व कार्तिक चौधरी ने […]

Noimg

खरीक से 21 वर्षीय युवक हरिनंदन कुमार लापता, परिवार ने पुलिस से की मदद की अपील || GS NEWS

खरीकChanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के निवासी रामचंद्र शर्मा ने अपने मंझले पुत्र हरिनंदन कुमार (21 वर्ष) के लापता होने की सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन से तत्काल खोजबीन करने का अनुरोध किया है। परिवार के अनुसार, हरिनंदन कुमार 17 जनवरी 2026, शनिवार की सुबह करीब 1 बजे नवगछिया नया टोला से जी.बी. कॉलेज के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पूरे दिन और रात तक परिवार और रिश्तेदारों द्वारा हर जगह खोजबीन की गई, साथ ही मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे परिवार में पुत्र के सुरक्षित लौटने को लेकर चिंता और भय व्याप्त है। उन्होंने खरीक थाना को आवेदन देकर अपनें […]

Noimg

डिब्रूगढ़–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया समेत पूर्वोत्तर भारत के यात्रियों को मिलेगी बेहतर रेल सुविधा नवगछिया : यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा और गोरखपुर होते हुए चलेगी, जिससे बिहार और पूर्वोत्तर भारत के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। 18 जनवरी को प्रधानमंत्री ने गाड़ी संख्या 05949 डिब्रूगढ़–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कर हरी झंडी दिखाकर संचालन का शुभारंभ किया था। अब इसका नियमित संचालन शुरू हो गया है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 15949/15950 डिब्रूगढ़–गोमतीनगर–डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को और […]