Noimg

नवगछिया पुलिस जिला में ढोलबज्जा थाना क्षेत्र एक बार फिर विवादों में || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। अभी हाल ही में हुए मामलों का मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में पुलिस और आम नागरिक के बीच टकराव साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि किसी मामले को लेकर पुलिस की गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों और एक कार सवार व्यक्ति के बीच पहले तीखी बहस होती है। यह बहस कुछ ही पलों में बढ़कर हाथापाई में तब्दील हो जाती है। मौके पर मौजूद लोग दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहता […]

Noimg

व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के मामले में ढोलबज्जा थानाध्यक्ष निलंबित, सुरक्षा बढ़ाई || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया। व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करने के मामले में ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर लाइन हाजीर कर दिया गया है। नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष को मामले की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचित नहीं किया, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। उनके स्थान पर निशांत कुमार को ढोलबज्जा थानाध्यक्ष बनाया गया है, जो पहले कदवा थाना में तैनात थे। व्यवसायियों की सुरक्षा को देखते हुए ढोलबज्जा बाजार में पुलिस पिकेट भी लगाया गया है और पुलिस पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाई गई है। रंगदारी की मांग करने वाले आरोपित का चेहरा मास्क और हुडी में था, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। बाइक पर […]

Noimg

05 लीटर देशी शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । 15 जनवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिहपुर थाना टीम द्वारा छापामारी कर छोटू सिंह एवं मनीष सिंह के घर से कुल- 05 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। साथ ही अवैध शराब की खरीद-बिक्री के आरोप में शराब तस्कर बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी छोटू सिंह, मनीष सिंह उर्फ मंचा दोनों पिता स्व कोको सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 11/26, 15 जनवरी 2026 धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त छोटु सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। इसपर बिहपुर थाना, खगरिया रेल थाना में आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज है।

खरीक थानांतर्गत नशे की हालत में मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । 15 जनवरी 2026 को वादी शंकर मंडल द्वारा खरीक थाना को सूचना दी गई कि दिलखुश पासवान से बकाया राशी मांगने पर उनके द्वारा नशे की हालत में वादी के पास घर आकर गाली-गलौज एवं मारपीट की जा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ख़रीक थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी दिलखुश पासवान पिता सदानंद पासवान को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 16/26, धारा- 126 (2)/115(2)/352/351(2)(3) बीएनएस एवं 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Noimg

एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में प्रगति के लिए द्वितीय चरण का मिशन मोड कैंप 17 से 21 जनवरी 2026 तक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मुख्य सचिव, बिहार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्य में एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इस योजना के पहले चरण का कैंप 6 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया था। अब द्वितीय चरण का कैंप 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 17, 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी को विशेष कैंप का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाना और किसानों को फार्मर आईडी प्रदान करना है। किसान इस कार्य के लिए सीएससी या स्वयं के माध्यम से बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल (https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/) का उपयोग कर अपना फार्मर आईडी तैयार कर सकते हैं। […]

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । खगरिया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पनदेही उधेला निवासी गौरी साह पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया। वादी ने आवेदन दिया था कि 27 जून 2025 को आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में बिहपुर थाना में कांड संख्या 166/26, दिनांक 29 जून 2025 के तहत धारा 65(ए) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के बाद पुलिस ने 15 जनवरी 2026 को आरोपी गौरी साह, पुत्र फुदो साह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी […]

Noimg

गोपालपुर में प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रागिनी देवी ने की। इस अवसर पर प्रखंड में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बीडीओ निशांत कुमार, सीओ रोशन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आयुष कुमार, उप प्रमुख बाबू मणि यादव उर्फ कमांडो यादव, प्रमुख प्रतिनिधि निकेत बिहारी सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे। पीएचईडी विभाग द्वारा नल जल योजना से संबंधित जानकारी दी गई और बताया गया कि अलग-अलग पंचायतों से पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। बैठक में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता आलोक कुमार झा, मुखिया प्रतिनिधि अजय चौधरी, विजय सिंह, अमर यादव, मुखिया नगीना […]

Noimg

स्मार्ट सिटी भागलपुर के मुख्य बाजार में शौचालय नहीं, पीएमओ ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। स्मार्ट सिटी भागलपुर के प्रमुख शहरी बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से 30 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), नई दिल्ली में पत्राचार किया गया था। पीएमओ कार्यालय ने इस पत्राचार पर संज्ञान लेते हुए 6 जनवरी 2026 को बिहार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मामले में जवाब मांगा है। पूरा मामला भागलपुर के स्मार्ट सिटी एरिया में स्वच्छता व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालय से जुड़ा हुआ है, जहां रोज़ाना हजारों लोग, व्यापारी और बाहर से आने वाले ग्राहक आवाजाही करते हैं। याचिकाकर्ता पुनीत चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र और मुख्य बाजार जैसे […]

Noimg

विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, इलाज के दौरान राधिका कुमारी ने तोड़ा दम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिले में एक 19 वर्षीय विवाहिता राधिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की शादी वर्ष 2025 में राजा तांती से हुई थी। मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष और पति पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही राधिका को पति और ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को मोबाइल फोन दिया था ताकि वह मायके वालों से संपर्क में रह सके, लेकिन ससुराल पक्ष ने मोबाइल छीन लिया और उस पर गलत जगह बात करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया। राधिका ने कई बार अपने पिता को इस […]