


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए हमले की खुशी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा आम नागरिकों और एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई, जिसका नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. अलका चौधरी ने किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। “भारत माता की जय” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारों के साथ पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों ने भारत की सैन्य शक्ति और साहस का उत्सव मनाया।

डॉ. अलका चौधरी और विधायक प्रो. मंडल ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने “सिंदूर ऑपरेशन” के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। इस सफलता के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई और सैनिकों को सलाम किया गया।
इस मौके पर जगदीप प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार, संजय मंडल, विपिन कुमार, मिथिलेश चंद्रवंशी, भजनदेव मांझी, चंदन कुमार, किशोर कुमार, रुबी देवी, प्रेम प्रभा सिन्हा, रानी देवी सहित अनेक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।
