



नवगछिया। तेतरी पकरा क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान गोनरचक के अवधेश सिंह के पुत्र अनमोल कुमार (24) और पकरा के चंद्र भूषण राय के पुत्र ललन राय के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनमोल कुमार तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। इसी दौरान सामने से काम करके घर लौट रहे साइकिल सवार ललन राय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।














