



नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत पकरा मोड़ के पास एक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। बताया गया कि बाइक सवार अचानक सामने आए एक बच्चे को बचाने के क्रम में अपना संतुलन खो बैठे, जिससे वे गिरकर घायल हो गए।

घायलों की पहचान गौरव कुमार, पिता रामनंद मंडल, निवासी अभियाबाजार तथा रवि कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता भोला मंडल, निवासी अभियाबाजार थाना गोपालपुर के रूप में हुई है। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराया गया।













