



बिहपुर: युसूफ मेहरअली सेंटर व बहुजन चेतना केन्द्र, बिहपुर के संयोजन में पांच दिवसीय राष्ट्र सेवा दल का युवा नेतृत्व निर्माण प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ.
समापन सत्र के मुख्य अतिथि राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत शिंदे थे जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर राष्ट्र सेवा दल बिहार के पूर्व अध्यक्ष श्री उदय, शाहिद कमाल एवं महेंद्र यादव मौजूद थे.
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के पूर्व कार्याध्यक्ष और संचालन बिहार राष्ट्र सेवा दल के महासचिव रविन्द्र कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थी ने प्रशिक्षण में तैयार गीत, एरोबिक्स, झांझ, लेजिम, डांडिया, मार्शल आर्ट आदि का प्रदर्शन किया. मैदानी कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र से आए प्रशिक्षक सदाशिव मकदूम, शौर्य भोसले और लक्खीसराय के नंदलाल मंडल ने किया. समापन सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अजीत शिंदे ने कहा कि बचपन से आजादी आंदोलन के मूल्यों को बढ़ाने और उस पर आधारित राष्ट्र निर्माण की दिशा में राष्ट्र सेवा दल कार्यरत है. देश के 22 प्रांतों में राष्ट्र सेवा दल मौजूदा समय में कार्यरत है। मंच की अध्यक्षता करते हुए उदय ने कहा कि आजादी आंदोलन और संविधान ने हमें प्रजा से नागरिक बनाया और सभी को एक वोट का अधिकार जिसे आज एस आई आर के जरिए छीना जा रहा है.

विविधता और संघीय ढांचा आजादी आंदोलन के मूल्य हैं जिसपर लगातार हमले किए जा रहे हैं।शाहिद कमाल ने कहा कि श्रेष्ठ भारत और मजबूत भारत धर्म निरपेक्षता को अक्षुण्ण रखकर और सर्व-धर्म सम-भाव को मजबूत करके ही किया जा सकता है । बिहार के वर्तमान कार्याध्यक्ष अभय कुमार अकेला ने कहा कि राष्ट्र सेवा दल बिहार चुनाव में सांप्रदायिक दल और उसके सहयोगी को हराने के लिए अभियान चलाएगी। कोशी नव निर्माण मंच के अगुआ महेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सत्ता विषमता पसंद है इसलिए संविधान से समाजवाद हटाने की बात करती है।शिविर संरक्षक समाजवादी नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा बिहार चुनाव आजादी के मूल्यों को बचाने और बढ़ाने मौका है जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, राष्ट्रवादी आंदोलन के नायक महात्मा की हत्या की उसे सत्ता से बेदखल करना चाहिए।

इसके पूर्व शिविर में संविधान, पर्यावरण, शिक्षा, सांझी संस्कृति, , जाति व्यवस्था, राष्ट्रीयता-राष्ट्रवाद परिवर्तनवादी विचार पर चर्चा हुई मौके पर डॉ.बी.पी यादव (सेवा निवृत्त सिविल सर्जन), छेदी मंडल, रंजीत मंडल, अखिलेश रमण, नसीब रविदास, विनोद सिंह निषाद, विजय पंडित, सरपंच कैलाश यादव, श्याम सक्सैना, श्रवण कुमार, गफ्फार, दीपक दीवान, पंकज सिंह, प्रीति किरण, गोपाल सिंह, विनोद सिंह निषाद, शंकर सहनी, बिन्दू देवी, कौशल्या देवी, मो. परवेज आलम, पिंकू महतो, इनोद पासवान, सुभाष महतो सहित कई एक गणमान्य लोग मौजूद थे.













