



एक मतदाता अपने दोस्त के साथ वोट करने जा रहे थे. दोनों पहनावे से काफी संभ्रांत लग रहे थे. दोनों आपस में बात चीत कर रहे थे. एक नए कहा आपको पैसा नहीं लेना था. आप ले लिये, हमको भी लेना पड़ा. दूसरे ने तुरंत उत्तर दिया, देखिये भैया, हम मांगने तो गए नहीं थे, वह देने आया. वास्तव में वह दो ऑप्शन लेकर आया था. अगर पैसा लेते तो खामखां दुश्मनी लेना पड़ता. चलो पनसौइये ले लिए. अब वोट किसको देगें कौन देखेगा ?














