



नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के आशाटोल निवासी योगेंद्र दास को एक एकड़ जमीन का पर्चा मिलने के वावजूद स्थानीय लोगों द्वारा उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था.जिसको लेकर पीड़ीत ने वरीय पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी आलोक में मंगलवार को नवगछिया एसडीएम यतेंद्र पाल ने नारायणपुर अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार के साथ मापी करके योगेंद्र दास को पर्चा वाला एक एकड़ जमीन पर दखल कब्जा करवाया गया.मौके पर भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व डीएपी एवं होमगार्ड के जवान मौजूद थे.














