



भागलपुर। गोराडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृत युवक की पहचान चांदनी गांव, थाना धनकुंड निवासी अभिनव कुमार उर्फ आशीष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अभिनव कटिहार में परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान गोराडीह के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।













