



नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शनिवार को खुशियों का माहौल देखने को मिला। नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में एक नन्ही बच्ची का जन्म हुआ, जो परिवार में पहली बेटी होने के कारण सबके लिए खास खुशियों का कारण बनी।

नन्ही बच्ची को घर लाने के लिए परिवार के सभी सदस्य बेहद उत्साहित थे। उन्होंने विशेष तैयारी की और अपनी खुशी जाहिर करने के लिए गाड़ी को सजाया। सज-धज कर तैयार गाड़ी नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची, जहां से परिवार ने नन्ही बच्ची को लेकर भवानीपुर गांव के अपने घर के लिए रवाना हुआ।

भवानीपुर पहुंचते ही नन्ही बच्ची का पूरे परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दादा, नाना, दादी, नानी, मौसी और अन्य सभी परिवारजन इस खुशी के मौके पर उपस्थित थे। नन्ही बच्ची की मासूम मुस्कान ने सभी का मन मोह लिया और परिवार के घर में खुशियों की लहर दौड़ गई।
भवानीपुर निवासी सुबोध गुप्ता ने बताया कि यह बच्ची उनके बड़े पुत्र की पत्नी स्नेहा भारती की संतान है और पूरे परिवार के लिए लक्ष्मी स्वरूप है। उन्होंने कहा कि पहली पोती का जन्म परिवार के लिए गर्व और आनंद का क्षण है। सभी सदस्य मिलकर नन्ही बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं और उसे भरपूर प्यार और स्नेह दे रहे हैं।














