


भागलपुर ।
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बैकटपुर गांव की एक युवती नें पारिवारिक विवाद को लेकर अजगैबीनाथ धाम के अगुवानी पुल के समीप गंगा में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। घटना के समय आसपास मौजूद नाविकों और ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने त्वरित इलाज कर उसकी जान बचाई।
युवती ने पुलिस को बताया कि सुशांत यादव, निवासी दुधैला, से उसकी चार साल पूर्व शादी हुई थी। शुक्रवार को सास के साथ झगड़े के बाद उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके चलते वह गंगा में जान देने की इरादे से आई थी।
इस घटना के संबंध में पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है और युवती की मानसिक स्थिति तथा घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।













