0
(0)

हाथ-पांव में प्लास्टर लगे पति को लेकर पीड़िता पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची, न्याय की लगाई गुहार

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा कठौतिया गांव में 22 फरवरी को हुई मारपीट की घटना के सत्रह दिन बीत जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। घायल पशुपालक वरुण यादव का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। मारपीट में उनका एक हाथ और एक पैर टूट गया है तथा सिर पर भी गंभीर चोट आई है।

घटना को लेकर घायल की पत्नी सुनीता देवी के आवेदन पर बिहपुर थाना में जितेंद्र यादव और इंदल कुमार यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित लाठी और लोहे की छड़ से उनके पति की बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया। इसके बाद से परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

बुधवार को पीड़िता अपने घायल पति को लेकर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के पास पहुंची और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदन में कहा गया है कि आरोपित मामले को वापस लेने की धमकी दे रहे हैं और परिवार को डराया जा रहा है।

इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जमीन पर भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ था और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: