0
(0)

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी गांव निवासी एवं पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पांडेय का इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे पटना से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अप्रत्याशित घटना से परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्व. पांडेय लंबे समय से पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और विधि क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती थी। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को विधि जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों एवं अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालों में बबलू पांडे, आशीष पांडे, बासुकी मंडल सहित नवगछिया के अधिवक्ता कृष्णा कुमार आजाद, विपिन कुमार सिंह, रजनीश सिंह एवं ललन कुमार मंडल समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने उनके निधन को समाज और विधि क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: