5
(1)

नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नारायणपुर इकाई ने मंगलवार को जयप्रकाश महाविद्यालय, नारायणपुर के प्राचार्य डॉ. इमरान खाँ को स्नातकोत्तर (पी.जी.) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष अंकेश कुमार के नेतृत्व में दिया गया।

इस अवसर पर जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार ने कहा कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गंगा के इस पार कुल छह महाविद्यालय हैं, लेकिन किसी भी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई नहीं होती है। इन महाविद्यालयों में लगभग 9 से 10 हजार छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। स्नातक (यू.जी.) की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भागलपुर जाना पड़ता है, जो अधिकांश छात्रों के लिए कठिन और असुविधाजनक साबित होता है।

उन्होंने कहा कि यदि जयप्रकाश महाविद्यालय में पी.जी. की पढ़ाई शुरू हो जाती है तो हजारों छात्र-छात्राओं को अपने घर के नज़दीक ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और वे आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे।

प्राचार्य डॉ. इमरान खाँ ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि यह मांग पूरी तरह से न्यायसंगत है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही कुलपति से मुलाकात कर महाविद्यालय में पी.जी. की पढ़ाई प्रारंभ करने का अनुरोध करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: