5
(1)

नवगछिया ।
रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 दिसंबर 2025 को भवानीपुर टावर चौक के पास हुए पिंटु कुमार हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए महज 36 घंटे के भीतर दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को रंगरा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 25 दिसंबर की संध्या लगभग 5 बजे पिंटु कुमार खेत से घर लौट रहा था, इसी दौरान घात लगाए अपराधकर्मियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में मृतक की मां के आवेदन के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 316/25 के तहत धारा 103 (1) और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना के उद्भेदन एवं इसमें संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय आसूचनाओं का संकलन किया और महज 36 घंटे के भीतर इस हत्याकांड में संलिप्त दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सुबोध यादव, पिता स्वर्गीय गंगा यादव तथा गोलू कुमार उर्फ सहगल, पिता सुबोध यादव के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान दोनों अपराधकर्मियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना का कारण पुराना आपसी विवाद बताया है।

पुलिस ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य वांछित अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: