5
(1)

भागलपुर। पीरपैंती–मिर्जाचौकी चेक पोस्ट पर मध निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई फोरलेन सड़क निर्माण में लगी एफको (APCO) कंपनी की मिक्चर मशीन की जांच के दौरान की गई, जिससे शराब तस्करी के एक नए तरीके का खुलासा हुआ है।

छापेमारी के दौरान कुल 100 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। चेक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि APCO कंपनी की मिक्चर मशीन के माध्यम से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पीरपैंती क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान मिक्चर मशीन की तलाशी ली गई, जिसमें शराब की खेप छिपाकर रखी गई थी। मौके से जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह APCO कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत है। उसने बताया कि कंपनी के प्लांट में कार्यरत अभिमन्यु नामक व्यक्ति ने उसे सामान पहुंचाने को कहा था। आरोपी का दावा है कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि सामान में शराब रखी हुई है और वह पहली बार इस कार्य के लिए आया था।

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि शराब को बिहार में खपाने की नीयत से लाया जा रहा था। हालांकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी के खिलाफ मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस छापेमारी टीम में मध निषेध विभाग के चेक पोस्ट प्रभारी राकेश कुमार, एएसआई मो. जाकिर हुसैन सहित अन्य अधिकारी और कर्मी शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। मध निषेध विभाग ने अभियान को और तेज करने की बात कही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: