5
(1)

भागलपुर: जिले के पीरपैंती में निर्माणाधीन 2400 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे, जहां उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना को क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि लगभग 1100 एकड़ भूमि में स्थापित किया जा रहा यह विशाल बिजली प्रोजेक्ट क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अडानी पावर के माध्यम से निर्मित हो रहा 2400 मेगावाट क्षमता का यह पावर प्लांट राज्य की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के शुरू होने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण कार्य की स्थिति तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।

बताया गया कि यह पावर प्रोजेक्ट क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ आधारभूत संरचना के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। स्थानीय लोगों में भी परियोजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे क्षेत्र के आर्थिक परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेता दिलीप मिश्रा, सुमन मिश्रा, रंजीत पांडे, पिंटू मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: