3
(2)

भागलपुर : अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव–2 पंकज कुमार ने पीरपैंती थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक घटना को रोक लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आपसी विवाद के कारण एक शिक्षक की हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी गई है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर पीरपैंती थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को वसंतपुर रेलवे अंडरपास के पास छापेमारी के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान सत्यम कुमार, पिता पिंडु यादव, ग्राम खवासपुर और कमल कुमार, पिता पंकज साह, ग्राम सुंदरपुर, थाना पीरपैंती के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान शिक्षक की हत्या की साजिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा, मामले में एक अन्य आरोपी की पहचान भी की जा चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि इस संबंध में पीरपैंती थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 55/58/3(5) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर आपराधिक घटना को रोका जा सका। आगे भी पुलिस क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता और सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: