


भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में होने वाले भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक अमन कुमार पासवान ने शेरमारी सहित कई क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय दुकानदारों तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया।
उन्होंने लोगों से आगामी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस दौरान पूर्व विधायक पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीते पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनका लाभ सीधे जनताक्स को मिला है।
पासवान ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे भाजपा के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग करें। सम्मेलन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।












