5
(2)

भागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार स्थित जिक्छों पोखर के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों में कालीप्रसाद निवासी मो. आजीम के पुत्र मो. शाहिद की हालत गंभीर बताई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में शाहिद के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

राहत एवं बचाव कार्य में मुखिया पुत्र गौरव साह, पंचायत समिति प्रतिनिधि विजय साह तथा समाजसेवी रंजीत पासवान सहित कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने शाहिद की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मायागंज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: