5
(1)

नवगछिया : प्रखंड संसाधन केंद्र, गोपालपुर में निपुण बिहार मिशन के अंतर्गत एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) लक्ष्य प्राप्ति हेतु पीयर लर्निंग अप्रोच पर आधारित एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों में निपुण बिहार मिशन के उद्देश्यों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और पीयर लर्निंग जैसी सामूहिक शिक्षण विधि को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा करना था। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अपने विद्यालयों में विगत सत्र के दौरान किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया, साथ ही आगे की योजनाओं को लेकर अपने विचार भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन इंवॉल्व लर्निंग सॉल्यूशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक चंद्र प्रताप वर्मा और तनवीर अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमडीएम आरपी रंजीत मालाकार, प्रधानाध्यापक युगेश कुमार, निर्भय झा, अनिल कुमार, विनोद कुमार भगत, संजय यादव, धनंजय कुमार, अमन कुमार, सीता कुमारी, शशिकला कुमारी, रीतु वर्मा, बलराम सिंह, प्रदीप सिंह समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने निपुण बिहार मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और पीयर लर्निंग अप्रोच को अपनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम शिक्षकों को प्रेरित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: