



75वें जन्मदिवस पर 75 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य
भागलपुर । आगामी 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वां जन्मदिवस के अवसर पर बिहपुर एनडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर 18 सितंबर को लगेगा। इस शिविर का संयोजन कर रहे नवगछिया भाजपा के जिला मंत्री रूपेश रूप द्वारा प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस को लेकर रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त जमा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस शिविर में बिहपुर विधायक इ. शैलेंद्र भी रक्तदान करेगें। यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम कुमार ने दी।













