


नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर पोखर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान खरीक प्रखंड के गोटखरीक गांव वार्ड नंबर वारह निवासी उपेन्द्र शर्मा की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है।
झंडापुर प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।














