



नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से पुलिस हिरासत से भागने वाले आरोपित को परवत्ता थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित परवत्ता थाना के राघोपुर बिंदटोली निवासी नटवर कुमार है. इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च को शराब के नशा में हंगामा कर रहे आरोपित को गिरफ्तार किया था. पुलिस आरोपित का मेडिकल जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया था.

अनुमंडल अस्पताल से ही नटवर कुमार फरार हो गया था. इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कांड अनुसंधान के क्रम नटवर कुमार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नटवर कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. नाथनगर थाना में जानलेवा हमला एवं षडयंत्र रचने का आरोप दर्ज है.
इसके अलावा और भी कई मामला दर्ज है.













