


बीएचजी जवान और आरोपी दोनो हुए जख्मी
अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत
नवगछिया कोर्ट परिसर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार बैटरी चोरी मामले का एक अभियूक्त हथकड़ी खोलकर पुलिस गिरफ्त से भाग निकला। इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ दूरी पर कोर्ट परिसर में ही उसे दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार, इस्माइलपुर थाना कांड संख्या- 179/25, बैटरी चोरी मामले के आरोपी इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छट्ठू सिंह टोला निवासी सोनू कुमार पिता बच्चो मंडल को शुक्रवार की संध्या चोरी की बैटरी के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस द्वारा उसे नवगछिया न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया, जहां उसने पेशी पूर्व हाथ से हथकड़ी सड़का कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने जान की परवाह किए बगैर सक्रियता दिखाते हुए उसके पीछे दौड़ लगाई और कोर्ट परिसर में ही आरोपी के पीछे छत से कूदकर उसे पकड़ लिया। इस दौरान बीएचजी जवान कुंदन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जवान का सर फट गया है। आरोपी सोनू कुमार भी जख्मी हुआ है। जख्मी बीएचजी जवान का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा, चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर छत से कुदकर भागने का प्रयास किया था। जिसे साथ गए बीएचजी जवान ने खदेड़कर कोर्ट परिसर में ही पकड़ लिया। इस दौरान एक बीएचजी जवान मामूली जख्मी हुए हैं, इलाज चल रहा है। आरोपी सोनू का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट परिसर में पुलिस गिरफ्त से भागने के आरोप में पुअनि धीरेंद्र राय के बयान पर नवगछिया थाना में केस दर्ज कराया गया है।















