5
(1)

नवगछिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर कांग्रेस नेता द्वारा की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 4 सितंबर, गुरुवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक नवगछिया बंद का आह्वान किया है।

एनडीए नेताओं ने बताया कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं, रेलवे और अन्य आवश्यक सेवाएं बंद से मुक्त रहेंगी। गठबंधन की ओर से नवगछिया के व्यवसायियों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने प्रतिष्ठान सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रखकर इस बंद को सफल बनाएं।

एनडीए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता पर की गई अभद्र टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि पूरे देश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। करोड़ों भारतीय इस टिप्पणी से आहत हुए हैं और इसी के विरोध में नवगछिया बंद का आह्वान किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: