5
(1)

भागलपुर। बिहार के पूर्णिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भागलपुर जिले को एक बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पीरपैंती में 2400 मेगावाट क्षमता वाले नए पावर प्लांट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही भागलपुर जिले में कई अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। भागलपुर ही नहीं बल्कि बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ झारखंड और बंगाल से भी बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने पहुंचे।

नए पावर प्लांट में 800 मेगावाट की तीन इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना को अगले तीन वर्षों में पूरा कर चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

शिलान्यास कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, कहलगांव विधायक पवन यादव और पीरपैंती विधायक ललन पासवान भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: