



भागलपुर-खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सनोखर वार्ड संख्या 1 निवासी सुशील कुमार की पत्नी रवीना (38 वर्ष) की प्रसव के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, 15 तारीख को रवीना को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल अलौली में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे खगड़िया रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतका ने एक पुत्र को जन्म दिया है। परिवार में पहले से ही उसके चार बेटे हैं, जिनमें एक बेटा आठ साल का बताया जा रहा है।

मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि डिलीवरी के बाद सही समय पर उपचार और देखभाल नहीं की गई। मृतका की मां का कहना है कि बच्चे के जन्म के उपरांत पानी चढ़ाया गया, लेकिन तब तक स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी।
इस मामले में परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।













