0
(0)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में नए थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, थाना के अधिकारी व पुलिसकर्मी, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू सहित जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने जनप्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर सहयोग आवश्यक है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: