5
(1)

भागलपुर। जिले के रानुचक इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय नवविवाहिता आरती कुमारी ने अपनी ससुराल में जान दे दी। मृतका की पहचान मिर्जाचौकी, गांधीनगर निवासी आरती कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी कुछ महीने पहले अभिषेक कुमार से शादी हुई थी।

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरती की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में छह लाख रुपये नकद, जेवर और अन्य घरेलू सामान दिए थे, फिर भी ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं। सास, ससुर, देवर और पति लगातार फ्रिज और पलंग की मांग कर रहे थे। इन मांगों को लेकर आरती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

मायके पक्ष का कहना है कि यह जान देने का मामला नहीं, बल्कि एक साजिशन की गई हत्या है, जिसे इसका रूप दिया गया है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने आरती की हत्या कर उसके शव को पंखे से लटका दिया, ताकि यह खुद से जान देने जैसा प्रतीत हो।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

आरती की मां ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, “जिस तरह मेरी बेटी को मारा गया, उसी तरह दोषियों को भी सजा मिलनी चाहिए।”

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है। पड़ोसियों के अनुसार आरती शांत और मिलनसार स्वभाव की थी, लेकिन कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से तनाव में दिखाई दे रही थी। पुलिस मामले की जाँच की जा रही हैं । रिपोर्ट और पोस्टमार्टम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: